हिमाचल में बाहुबली स्टाइल में उठाया मोटरसाइकिल, VIDEO:लैंडस्लाइड से बंद हुई रोड; युवक ने 200KG की बाइक कंधे पर रखकर पार किया

हिमाचल में बाहुबली स्टाइल में उठाया मोटरसाइकिल, VIDEO:लैंडस्लाइड से बंद हुई रोड; युवक ने 200KG की बाइक कंधे पर रखकर पार किया
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह में गुरुवार को भारी बारिश के बाद सड़क पर लैंडस्लाइड हो गया। हालांकि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मगर, बीच सड़क में लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया। लैंडस्लाइड वाली जगह पर बड़ी बड़ी चट्‌टाने गिरने से जाम लग गया। जो लोग और वाहन इधर थे, वे इधर के इधर ही रह गए, जबकि दूसरी तरह भी यही स्थिति बन गई। इस दौरान वहां मौजूद एक युवक अपनी बाइक को कंधे पर उठाकर इन चट्‌टानों के ऊपर से होते हुए रास्ता पार किया। लोगों ने युवक को जान जोखिम में डाल ऐसा करते देख उसकी VIDEO बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे है। लोग इस युवक को "चंबा का बाहुबली" तक बता रहे है। चट्टान पार करते युवक की 2 PHOTOS... यहां जानिए कौन है युवक और वीडियो में क्या दिख रहा.... चंबा के ​चांजू के नरेड़ नाला के पास हुई लैंडस्लाइड यह वीडियो चंबा के ​चांजू के नरेड़ नाला के पास का है, जहां आज सुबह लैंडस्लाइड से सड़क अवरुद्ध हो गई थी। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्‌टानें आकर गिर गई। गनीमत नहीं कि कोई इन चट्‌टानों की चपेट में नहीं आया, लेकिन आवाजाही ठप हो गई। सड़क भी दो हिस्सों में बंट गई यानि चट्‌टान गिरने वाले हिस्से के इस तरह भी वाहनों और लोगों की भीड़ लग गई और दूसरी तरफ भी। पनीर सप्लाई करने वाला युवक भी फंसा इसी दौरान वहां मौजूद बाइक सवार युवक हनीफ भी फंस गया। हनीफ रोजाना सुबह सुंडला और सुरगानी में पनीर सप्लाई करता है। रास्ता बंद हो जाने से वह भी सड़क की दूसरी तरफ अन्य वाहन सवारों के साथ खड़ा हो गया। हालांकि सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई, लेकिन बचाव कार्य करने वाली टीमों को आने में देर लगनी थी। इस पर युवक हनीफ को समय पर पनीर पहुंचाने की चिंता हुई। बाइक को कंधे पर उठाकर चट्‌टानों को पार किया इसी चिंता में डूबे युवक हनीफ को जब कोई रास्ता नहीं मिला तो उसने खुद ही चट्‌टानों को पार करने की सोची। उसने करीब 150 से 200 किलोग्राम भारी बाइक को कंधे पर उठाया और सड़क पर पड़ी चट्‌टानों को धीरे-धीरे पार करने लगा। वीडियो में हनीफ बाइक को कंधे पर उठाकर चट्‌टानों के ऊपर से पार करता दिखा रहा है। पहले वह बाइक को पार कराता है और साथ लाए पनीर को। चरडा का रहने वाले हनीफ की वीडियो हो रही वायरल चरडा पंचायत के ज्यूरी गांव के रहने वाले हनीफ का कंधे पर बाइक उठाकर चट्‌टानों को पार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। परिवार के पालन पोषण की खातिर उठाए गए इस जोखिम की हर कोई सराहना कर रहा है। कुछ लोगों ने उसे चंबा का बाहुबली तक कहा है।