अंडर-19 वर्ल्डकप-भारत ने बांग्लादेश को 239 रन का टारगेट दिया:वैभव-अभिज्ञान की फिफ्टी, अल फहद को 5 विकेट; 8 ओवर में BAN 44/1

अंडर-19 वर्ल्डकप-भारत ने बांग्लादेश को 239 रन का टारगेट दिया:वैभव-अभिज्ञान की फिफ्टी, अल फहद को 5 विकेट; 8 ओवर में BAN 44/1
भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 49 ओवर में 239 रन का टारगेट दिया है। बारिश के कारण एक ओवर कम किया गया है। जवाबी पारी में बांग्लादेश ने 8 ओवर में एक विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। रिफत बेग और कप्तान अजीजुल हकीम तमीम क्रीज पर हैं। जवाद अबरार 5 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे के बुलावायो में टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही भारतीय टीम 48.4 ओवर में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिज्ञान कुंडू ने 112 बॉल पर 80 रन की पारी खेली। जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 67 बॉल पर 72 रन बनाए। वे इस टूर्नामेंट में 50+ स्कोर बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। बांग्लादेश से अल फहद ने 5 विकेट झटके। इकबाल हुसैन और अजीज़ुल हकीम तमीम को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट शेख पावेज जिबोन के खाते में आया। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल। बांग्लादेश: अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), रिफत बेग, जवाद अबरार, कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजान होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, अल फहद, साद इस्लाम रजिन, इकबाल हुसैन।