Video: सेला झील में फिसले केरल के 2 पर्यटक, बचाव के लिए झटपटाते रहे, लेकिन नहीं बच सके
Arunachal Pradesh News: अरुणाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल सेला झील में हुई दर्दनाक घटना सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रही है, जो लोगों की आंखें भी नम कर रही है. वीडियो में दिखाई पड़ता है कि जमी हुई झील पर फिसलने की वजह से केरल के दो पर्यटक पानी में गिर गए और डूब गए.
साथ ही वीडियो में आपको यह बात सुनाई भी देगी कि फिसलने के बाद वे मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन समय पर उन्हें किसी भी तरीके से बचाया नहीं जा सका. यह घटना न सिर्फ प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करती है, बल्कि ये आम आमलोगों की लापरवाही की भी गवाही देती है.
प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी
इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बहुत ही अच्छा सवाल किया है कि ऐसे पर्यटन स्थलों पर, जहां पानी में डूबने का खतरा बना रहता है, वहां सबसे पहले चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की जाए,
अरुणाचल प्रदेश में जमी हुई सेला झील में फिसलने से केरल के दो टूरिस्ट डूब गए। फिसलने के बाद वे बचाव के लिए चिल्लाते नज़र आए पर बचाया न जा सका
pic.twitter.com/nSwuB2MGSB — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) January 17, 2026
नायलॉन की मजबूत रस्सियां, लंबे हल्के बांस, लाइफ जैकेट और प्रशिक्षित बचाव कर्मियों की मौजूदगी से कई मासूम जिंदगियां आसानी से बचाई जा सकती हैं.
इंसान से ज़्यादा जरूरी रील बनाना है- यूजर्स
दूसरे यूजर की प्रतिक्रिया ने समाज के एक कड़वे सच को उजागर कर दिया. उन्होंने लिखा कि जब कोई व्यक्ति पानी के दलदल में डूब रहा हो, तो आसपास खड़े लोग अपने कपड़े, दुपट्टा या शर्ट को बांधकर, पत्थर में लपेटकर उसकी ओर फेंक देते तो शायद उसे सहारा मिल जाता, और उनकी जान बच सकती थी, लेकिन यहां तो सब रील बनाने में मशरूफ हैं.
बुजुर्गों की सीख और आज की सच्चाई- यूजर
जबकि वहीं, तीसरे यूजर ने हमारे बुजुर्गों की कही एक गहरी बात याद दिलाई: “आग, पानी, बिजली, हवा और अपने बाप से कभी मजाक या खेल नहीं करते.” बुजुर्गों की बातों को हल्के में लेना कितना भारी पड़ सकता है, इस वीडियो को देखकर साफ पता चल जाएगा.
Admin