हिमाचल में पूरी रात बारिश, 7 दिन बरसेंगे बादल:नेहरू कुंड का जलस्तर बढ़ा, डरे-सहमे रहे लोग; आज 4 जिलों में यलो अलर्ट

हिमाचल में पूरी रात बारिश, 7 दिन बरसेंगे बादल:नेहरू कुंड का जलस्तर बढ़ा, डरे-सहमे रहे लोग; आज 4 जिलों में यलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पूरी रात बारिश हुई। इससे चंडीगढ़-मनाली फोरलेन मंडी के पंडोह में बीती रात को दोबारा बंद हो गया। आज सुबह 9 बजे इसे बहाल कर दिया गया है। वहीं मनाली में भी बारिश के कारण रात को नेहरू कुंड का जल स्तर बढ़ गया। इससे लोग रातभर डर के साए में रहे। नेहरू कुंड के बहाव से डरे स्थानीय विधायक और अधिकारी रात को जेसीबी समेत मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने पुल की नींव की तरफ की तरफ बढ़ते पानी का बहाल रोका। मनाली के आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद ब्यास का जलस्तर भी बढ़ गया था। आज सुबह बारिश रुकने के बाद ब्यास का जल स्तर कम होने लगा है। आज से थोड़ा कमजोर पड़ेगा मानसून मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो आज से मानसून थोड़ा कमजोर जरूर पड़ेगा। मगर, अगले 7 दिन तक प्रदेश के कई भागों में बारिश जारी रहेगी। आज भी कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। कल यानी 1 अगस्त को शिमला, सोलन व सिरमौर, 2 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर तथा 3 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और सिरमौर जिला में यलो अलर्ट है। शिमला में नॉर्मल से 71% ज्यादा बारिश प्रदेश में अब तक मानसून सीजन में सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। शिमला में नॉर्मल से 71 प्रतिशत ज्यादा, मंडी में 61%, बिलासपुर में 27%, हमीरपुर में 40%, कांगड़ा में 6%, कुल्लू में 26%, सिरमौर में 26%, सोलन में 10% और ऊना जिला में 22% ज्यादा बारिश हुई है। वहीं लाहौल स्पीति में सामान्य से 70% कम और चंबा में 17% कम बादल बरसे हैं। 170 लोगों की मौत, 36 लापता प्रदेश में अब तक मानसून सीजन में 170 लोगों की मौत और 1599 करोड़ रुपए की निजी व सरकारी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। इनमें 30 लोगों की जान बादल फटने, बाढ़ और लैंडस्लाइड से गई है, जबकि 36 लोग लापता हैं। 3 दिन की बारिश से 289 सड़कें बंद प्रदेश में बीते 3 दिन की भारी बारिश से 289 सड़कें और 346 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद पड़े हैं। ऐसे में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ने के बाद आज से इन सड़कों व बिजली की बहाली के काम में तेजी आएगी।