हरियाणा में शव ससम्मान निपटान कानून में पहला नोटिस:हिसार पुलिस ने निकाला, लिखा- 12 घंटे में लाश उठाओ वर्ना अंतिम संस्कार कर देंगे
हरियाणा के हिसार में डेडबॉडी न लेने पर अड़े परिवार को पुलिस ने हरियाणा शव सम्मान निपटान कानून के तहत एक परिवार को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि वह अगर उन्होंने 12 घंटे के अंदर लड़के का शव नहीं लिया तो पुलिस उसका अंतिम संस्कार कर देगी। इस कानून के तहत यह पहला नोटिस माना जा रहा है। लड़के की मौत 8 जुलाई को हुई थी। जब 7 जुलाई की रात DJ बजाने से रोके जाने पर पुलिस कर्मियों से झड़प के बाद लड़का छत से कूद गया था। जिसके बाद परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और डेडबॉडी लेने से भी इनकार कर दिया। पुलिस धरने वाली जगह पर नोटिस देना चाहती थी लेकिन परिजनों ने लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने नोटिस घर पर चिपका दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से भड़के परिजनों ने कल, बुधवार को महापंचायत बुला ली है। बता दें कि यह कानून 4 महीने पहले ही विधानसभा से पास हुआ था। जिसमें लिखा गया है कि अगर किसी ने इस कानून का उल्लंघन किया तो उन्हें 6 महीने से 3 साल तक की कैद और एक लाख रुपए तक का जुर्माना भी हो सकता है। प्रशासन के नोटिस में ये 2 बातें लिखीं... परिजनों ने नोटिस नहीं लिया, घर जाकर चिपकाया
इस दौरान मृतक के परिजनों की डयूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ बहस हुई। परिजनों ने मांग रखी कि पहले मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करो। यह कहते हुए उन्होंने नोटिस लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने मृतक के घर पर जाकर नोटिस चस्पा कर दिया। परिजनों ने कहा- दबाव बनाया जा रहा, महापंचायत बुलाई
इसके चलते मृतक के परिजनों और सामाजिक संगठनों ने बुधवार को महापंचायत बुलाई है। परिजनों ने समाज के सभी लोगों और संगठनों से अपील की है कि इस महापंचायत में पहुंचे। पुलिस या प्रशासन कोई FIR दर्ज नहीं कर रहा। परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है। पूर्व छात्र नेता एवं जींद से जिला पार्षद गुरमेल ढाबी ने बताया कि प्रशासन परिजनों पर दबाव बना रहा है। यह सहन नहीं होगा। इसलिए, समाज की महापंचायत बुलाई है। उन्होंने यह भी बताया है कि पुलिस की ओर से इंसाफ नहीं मिल रहा है, इसलिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका डाली गई है। सुनवाई के दौरान CBI जांच की मांग करेंगे, क्योंकि पुलिस मामले को दबा रही है। 4 पॉइंट में समझिए पूरा घटनाक्रम... पुलिस और परिजन एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे... ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें... हिसार में पुलिस के लाठी मारने का VIDEO:बचाने आई बहन को धक्का देकर साइड किया; DJ के विवाद में युवक छत से कूदा था हरियाणा के हिसार में 7 जुलाई की रात बर्थडे पार्टी में DJ बंद कराने को लेकर हुए विवाद का एक और नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिस कर्मचारी गाड़ी के पास एक युवक पर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। युवक की बहन उसे बचाने की कोशिश करती है, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उसे धक्का देकर साइड कर दिया। पूरी खबर पढ़ें... हिसार में DJ विवाद में नाबालिग की मौत:पुलिस-युवकों में झड़प; परिजनों का डेडबॉडी लेने से इनकार, मेयर बोले- पुलिस की गलती हरियाणा के हिसार में बर्थडे पार्टी में बीच सड़क पर तेज आवाज में DJ बजाने को लेकर युवकों और पुलिस कर्मचारियों में झड़प हो गई। पुलिस का आरोप है कि मना करने पर युवकों ने छत से पथराव किया। पूरी खबर पढ़ें...
Admin