हरियाणा में 20 रुपए के लिए मां की हत्या:कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन; बड़ा भाई बोला- जो मां का न हुआ, वो किसी का नहीं
हरियाणा के नूंह में एक युवक ने 20 रुपए के लिए अपनी मां की हत्या कर दी। युवक नशे का आदी है। उसने रात में मां से 20 रुपए मांगे थे। मां ने सुबह रुपए देने की बात कही। मगर, महिला ने सुबह रुपए नहीं दिए तो युवक गुस्से में आ गया और कुल्हाड़ी से वार कर उसकी गर्दन काट दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान जयसिंहपुर गांव निवासी रजिया के रूप में हुई है। उसके बड़े बेटे ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बड़े बेटे ने ही मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला... मूल रूप से असम का रहने वाला है परिवार
रिजाउल ने बताया कि वे मूल रूप से असम के चिरांग जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता मुबारिक करीब 30 साल पहले हरियाणा में आए थे। पिता की 8 संतान है, जिनमें 3 लड़के और 5 लड़कियां है। वे जयसिंहपुर गांव के बाहर नहर किनारे पुलिया के पास झोपड़ी में रहते है। आरोपी तीनों भाइयों में सबसे छोटा, कोई काम नहीं करता
रिजाउल ने बताया कि पहले उनका पूरा परिवार गांव जयसिंहपुर में ठेकेदार के यहां तालाब पर काम करता था। जब सब बड़े हुए अलग-अलग काम करने लगे। मैं पलवल में कबाड़ी का काम करता हूं, मुझसे छोटा ड्राइवरी करता है और तीसरा यानि जमशेद नशे का आदी है। जमशेद कोई काम नहीं करता। शनिवार की रात मां से मांगे थे नशे के लिए 20 रुपए
रिजाउल ने आगे बताया कि उसका भाई जमशेद 19 जुलाई की रात को घर पर था। रात के समय उसने मां रजिया से नशे के लिए 20 रुपए मांगे थे। मां ने उसे सुबह रुपए देने की बात कही। सुबह होने एक बार फिर मां से रुपए मांगे। मां ने कहा कि अभी नहीं है, फिर ले लेना। इस पर जमशेद गुस्सा हो गया। पहले नीचे गिराया, फिर कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन
रिजाउल के मुताबिक, रुपए न मिलने पर जमशेद मां से बहस करने लगा। इसी बहसबाजी में उसने मां रजिया को नीचे धक्का दे दिया और फिर पास रखी कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी लगते ही मां की गर्दन से खून की धार बह निकली। इसके बाद जमशेद मौके से भाग गया। मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया
गर्दन कटने और खून बहने से रजिया की मौके पर ही मौत हो गई। शोर शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और रजिया को उठाकर अस्पताल पहुंचा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। 5 साल से मायके में रहती है आरोपी की पत्नी
रिजाउल ने बताया कि जमशेद की शादी हो चुकी हे। उसकी पत्नी के साथ अनबन चल रही है। दोनों के बीच विवाद का कारण भी जमशेद का नशा करना ही है। नशे के कारण उसकी पत्नी 5 साल से मायके में रहती है। हालांकि अभी दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है। ऐसा व्यक्ति किसी का नहीं हो सकता
मां की हत्या से दुखी रिजाउल ने कहा कि जो मां का न हुआ, वो किसी का नहीं हो सकता। आगे कहा कि नशे में जमशेद ने पहली पत्नी को घर से निकाला था, अब मां की हत्या कर दी। ऐसा व्यक्ति किसी का नहीं हो सकता।
Admin