हरियाणा BJP नेता के बेटे की हत्या:चाकू से दिल चीरा, 5 महीने की बेटी; पिता बोले- अस्पताल संचालक साथ ले गया, फिर बदमाश बुलाए

हरियाणा BJP नेता के बेटे की हत्या:चाकू से दिल चीरा, 5 महीने की बेटी; पिता बोले- अस्पताल संचालक साथ ले गया, फिर बदमाश बुलाए
हरियाणा में जींद में हमलावरों ने चाकू मारकर BJP नेता के बेटे की हत्या कर दी। वह रात में घर लौट रहे थे, तब रास्ते में 2 कारों में आए बदमाशों ने उन पर हमला किया। मरने वाला युवक अस्पताल चलाता था। इस मामले में भाजपा नेता पिता के बयान पर दूसरे अस्पताल के संचालक और उसके साले के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पिता का कहना है कि मरीजों को लेकर हुए झगड़े में उनके बेटे को बहाने से बुलाया गया। फिर उसे गाड़ियों में लेकर घूमते रहे और रात में बदमाश बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। कत्ल के वक्त आरोपी मरने वाले युवक के साथ ही थे। मृतक युवक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और 5 महीने की बेटी है। परिवार ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसा न होने पर रोड जाम करने की भी चेतावनी दी है। विकास भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा के बेटे हैं। वहीं वारदात के बाद सफीदों से BJP के विधायक रामकुमार गौतम भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पुलिस को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उधर, घटना पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। जो भी दोषी व्यक्ति है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। भाजपा नेता पिता ने पुलिस को क्या बताया.. पिता बोले- सरकार अपराध रोकने में फेल बेटे विकास के कत्ल से भाजपा नेता पिता शिवकुमार शर्मा काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने बेटे की मौत के बाद अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नेता के बेटे को चाकुओं से गोदकर सरेराह मार दिया जा रहा है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करे। यह घटना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। पुलिस का दावा- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि घटना की जांच जारी है। आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर अनिल, हैप्पी को नामजद कर कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।