सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर नंबर-1:भोपाल को देश के दूसरे सबसे साफ शहर का अवॉर्ड; उज्जैन-जबलपुर, देवास-बुधनी को भी पुरस्कार
मध्यप्रदेश का स्वच्छता सर्वे-2024 की अलग-अलग श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन रहा। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की सुपर स्वच्छ लीग सिटी कैटेगरी में इंदौर एक बार फिर नंबर वन बना है। वहीं, 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की लीग में उज्जैन चौथे पायदान पर रहा। इसी तरह, 20 हजार से कम आबादी की कैटेगरी में बुधनी ने पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं, सामान्य स्वच्छता रैंकिंग में अहमदाबाद पहले और भोपाल दूसरे स्थान पर रहा। जबलपुर नंबर 5 और ग्वालियर 14 नंबर पर रहा। 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में देवास ने देशभर में टॉप रैंकिंग पाई। जबकि 20 हजार से कम आबादी की श्रेणी में मध्यप्रदेश का ही शाहगंज तीसरे स्थान पर रहा। 10 लाख से ज्यादा आबादी कैटेगरी में इंदौर देश में नंबर वन
स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में इंदौर एक बार फिर देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में सबसे आगे रहा। सुपर स्वच्छ लीग सिटी में इंदौर को देशभर में पहला स्थान मिला है। यह अवॉर्ड 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में दिया गया। एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये अवॉर्ड दिया। अवॉर्ड मिलने पर इंदौर में आतिशबाजी, रंग-गुलाल उड़ाए
इंदौर को अवॉर्ड मिलते ही शहर में जश्न मनाया जाने लगा। आतिशबाजी और रंग-गुलाल उड़ाकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। साल 2021 से 2023 के बीच जो शहर टॉप-3 में रहे, उन्हें सुपर स्वच्छ लीग में शामिल किया गया है। देखिए इंदौर को अवॉर्ड मिलने के जश्न की 4 तस्वीरें... सामान्य स्वच्छता: 10 लाख से ज्यादा आबादी कैटेगरी में भोपाल नंबर-2
सामान्य स्वच्छता रैंकिंग में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाली कैटेगरी में अहमदाबाद नंबर वन, दूसरे नंबर पर भोपाल और तीसरे नंबर पर लखनऊ रहा। भोपाल की 6 साल बाद टॉप-3 में वापसी हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्री विजयवर्गीय और महापौर मालती राय को इस कैटेगरी का अवॉर्ड दिया। दूसरे नंबर का पुरस्कार मिलने पर भोपाल में भी जश्न का माहौल है। नगर निगम सभापति किशन सूर्यवंशी ने स्वच्छता मित्रों को मिठाई खिलाई और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। देखिए भोपाल में जश्न की 4 तस्वीरें... 3-10 लाख की आबादी वाली कैटेगरी में उज्जैन चौथे स्थान पर
3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की सुपर स्वच्छ लीग में उज्जैन ने देशभर में चौथा स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में नोएडा को पहला, चंडीगढ़ को दूसरा और मैसूर को तीसरा स्थान मिला। 50000 से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में देवास नंबर वन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में 50 हजार से 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देवास को पहला स्थान मिला है। राष्ट्रपति ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर गीता अग्रवाल को ये पुरस्कार दिया। देवास को इस बार फाइव स्टार रेटिंग मिली है। साथ ही दूसरी बार वाटर प्लस सर्टिफिकेट मिला है। पढ़ें पूरी खबर... देखिए देवास को अवॉर्ड मिलने के जश्न की 2 तस्वीरें... 20 हजार से कम आबादी की कैटेगरी में MP का बुधनी टॉप-5 में
20 हजार से कम आबादी वाली श्रेणी की सुपर स्वच्छ लीग में बुधनी ने देशभर में पांचवां स्थान पाया है। इस कैटेगरी में महाराष्ट्र का पंचगनी पहले, पाटन दूसरे, बनहला तीसरे और विश्रामपुर चौथे स्थान पर रहे। महू को सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड का पुरस्कार मिला
मध्य प्रदेश का महू सबसे स्वच्छ छावनी बना। मध्य प्रदेश के महू को सबसे स्वच्छ छावनी बोर्ड का पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार महानिदेशक जीएस राजेश्वर को प्रदान किया गया। ये खबर भी पढ़ें -
स्वच्छता सर्वेक्षण में सीहोर शहर देश में छठे नंबर पर, नगर पालिका को प्रदेश में पहला स्थान मिला खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin