भास्कर अपडेट्स:दिल्ली से इंफाल जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस लौटा विमान

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली से इंफाल जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस लौटा विमान
दिल्ली से इंफाल जा रही इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई। इस दौरान फ्लाइट एक घंटे तक हवा में रही। एयरलाइन ने बताया, 6E 5118 में उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मामूली तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियात के तौर पर, पायलट फ्लाइट को वापस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ले आए। विमान की जांच के बाद उसे दोबारा रवाना किया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें... ED ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दायर की प्रवर्तन निदेशालय ने बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें गुरुग्राम के शिकोहपुर में एक प्लॉट की खरीद में उनकी संलिप्तता का आरोप है। राउज एवेन्यू कोर्ट रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर कल सुनवाई करेगा। कोविड-19 के दौरान तब्लीगी जमात के लोगों को पनाह देने के आरोप से 70 भारतीय बरी दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी के दौरान मार्च 2020 में तब्लीगी जमात के इवेंट में शामिल लोगों को पनाह देने के आरोप से 70 भारतीयों को मुक्त कर दिया। इन भारतीय नागरिकों के खिलाफ दर्ज 16 FIR दर्ज की गई थीं। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपपत्र खारिज किए जाते हैं। हरियाणा में 12 घंटे में दूसरी बार भूकंप, 20 दिन में पांचवां झटका हरियाणा में आज दोपहर 12:34 बजे दूसरी बार भूकंप आया। इसका केंद्र झज्जर रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। इससे पहले रोहतक में बुधवार-गुरुवार की आधी रात 12:46 बजे भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र रोहतक में जमीन से 10 किमी गहराई में था। प्रदेश में पिछले 20 दिन में पांच बार भूकंप आ चुका है। भूकंप के लिहाज से राज्य के 12 जिले संवेदनशील हैं। पूरी खबर पढ़ें... अजमेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर कार पलटी, 4 की मौत; सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए निकले थे अजमेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर कार पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सांवलिया सेठ के दर्शन करने के लिए निकले थे। हादसा अजमेर के मांगलियावास इलाके में बुधवार रात करीब सवा दो बजे हुआ। मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के थे। पूरी खबर पढ़ें... महाराष्ट्र के नासिक में कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में 7 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक्सीडेंट बुधवार देर रात जिले के डिंडोरी कस्बे के पास हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि रात 11:57 बजे वाणी-डिंडोरी रोड पर एक नर्सरी के पास एक्सीडेंट की खबर मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों वाहन सड़क किनारे एक छोटी नहर में गिरे हुए थे। मणिपुर के थौबल में एक उग्रवादी गिरफ्तार, जिरीबाम में सात हथियार बरामद सुरक्षा बलों ने मणिपुर के थौबल जिले से प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के सदस्य को जबरन वसूली और संगठन में सदस्यों की भर्ती में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह थौबल और बिष्णुपुर जिलों में एक्टिव था। वहीं, जिरीबाम जिले में सात हथियार बरामद हुए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इनमें एक SLR, मैगज़ीन, गोला-बारूद, दो बुलेटप्रूफ जैकेट और अन्य सामान शामिल हैं।