भास्कर अपडेट्स:अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्री लापता; सर्च ऑपरेशन शुरू

भास्कर अपडेट्स:अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्री लापता; सर्च ऑपरेशन शुरू
जम्मू-कश्मीर के रेलपतरी में अमरनाथ यात्रा के दौरान लापता हुए एक यात्री की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। आशंका है कि यात्री रास्ते में एक नाले में गिर गया। लापता यात्री की पहचान सुरिंदर पाल अरोड़ा के रूप में हुई है, जो लुधियाना के रहने वाले हैं और गैन चंद अरोड़ा के पुत्र हैं। वह अमरनाथ गुफा की ओर जाते समय छेश्मा पॉइंट के पास अचानक लापता हो गए। जानकारी मिलते ही जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस, SDRF, ITBP और स्थानीय पुलिस की टीमें एक साथ मौके पर पहुंचीं और संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आज की अन्य बड़ी खबरें... हल्दीराम के डायरेक्टर से 9.5 करोड़ रुपए की ठगी, कंपनी में निवेश का झांसा दिया मिठाई-नमकीन बनाने वाली प्रमुख कंपनी हल्दीराम के एक डायरेक्टर से मुंबई के चार लोगों ने ₹9.38 करोड़ की ठगी की। इन्होंने निवेश पर ऊंचे रिटर्न का वादा किया था। आरोपियों की पहचान बांद्रा निवासी समीर अब्दुल हुसैन लालानी (51), पत्नी हीना लालानी (47), बेटे अलीशान लालानी (25) और ठाणे के कल्याण निवासी प्रकाश भोसले के रूप में हुई है। पुलिस ने मुताबिक, लालानी परिवार ने हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल लि. और ओम इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर कमल अग्रवाल को अपनी कंपनी रॉयल ड्राईफ्रूट्स प्रा.लि. में निवेश का झांसा दिया। उन्होंने अग्रवाल के निवेश अधिकारी से संपर्क किया, जाली बैलेंस शीट और व्यावसायिक रिकॉर्ड पेश किए। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरी, स्थानीय लोग बचाव में जुटे दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई। स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। मलबे से तीन-चार लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। अभी कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है।