भास्कर अपडेट्स:2011 सौम्या रेप केस- फरार दोषी पकड़ा गया, आजीवन कारावास की सजा मिली थी

भास्कर अपडेट्स:2011 सौम्या रेप केस- फरार दोषी पकड़ा गया, आजीवन कारावास की सजा मिली थी
2011 के सौम्या बलात्कार-हत्या मामले में दोषी गोविंदाचामी जेल से फरार हो गया। गोविंदाचामी केरल की कन्नूर सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। हालांकि शुक्रवार दोपहर तक उसे अरेस्ट कर लिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें... महाराष्ट्र के पूर्व विधायक की प्रॉपर्टी नीलाम करने के आदेश, 512 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी का मामला स्पेशल एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कोर्ट ने महाराष्ट्र के एक पूर्व विधायक विवेकानंद शंकर पाटिल से जुड़ी संपत्तियों की नीलामी का आदेश दिया। मामला रायगढ़ जिले के पनवेल में सहकारी बैंक के खातादारों को भुगतान से जुड़ा है। विधायक पर कर्नाला नगरी सहकारी बैंक में 512 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप है। मामले में जांच एजेंसियों ने पूर्व विधायक की खेल अकादमी और एक जमीन जब्त की है। मुख्य आरोपी पाटिल पनवेल से पीपुल एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया के विधायक तीन बार उरण एक बार विधायक रहे हैं। 2020 के बेंगलुरु दंगे मामले में तीन दोषियों को 7 साल की सजा बेंगलुरु में 2020 में हुए दंगों के मामले में NIA की विशेष अदालत ने तीन आरोपियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में सैयद इकबालुद्दीन (44), सैयद आसिफ (46) और मोहम्मद आतिफ शामिल हैं। कोर्ट ने तीनों पर ₹20,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह दंगे 11 अगस्त 2020 को कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे की एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भड़के थे। करीब 3,000 लोगों की भीड़ ने डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थानों, विधायक मूर्ति और उनकी बहन जयंती के घर में आग लगा दी थी। हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई थी, 90 गाड़ियां जलाई गईं और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनमें 70 पुलिसकर्मी भी थे। NIA की जांच में सामने आया कि तीनों दोषी प्रतिबंधित संगठन PFI की राजनीतिक शाखा SDPI से जुड़े हैं। उन्होंने पेट्रोल डालकर गाड़ियों को जलाया और भीड़ को उकसाया। उन्होंने जानबूझकर दहशत फैलाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची।