भाजपा नेता कार में महिला के साथ पकड़ाया...VIDEO:बुलंदशहर में अंडरवियर में ही भागने लगा, महिला दुपट्टे से मुंह छिपाती रही

भाजपा नेता कार में महिला के साथ पकड़ाया...VIDEO:बुलंदशहर में अंडरवियर में ही भागने लगा, महिला दुपट्टे से मुंह छिपाती रही
गोंडा के बाद अब बुलंदशहर में भाजपा नेता महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि को लोगों ने कार में एक महिला के साथ पकड़ लिया। भीड़ देखकर अंडर गारमेंट पहने राहुल कार से बाहर निकला। मोबाइल कैमरा ऑन देख लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। कहा- वीडियो मत बनाओ, मुझे यहां से जाने दो।। साथ में मौजूद शादीशुदा महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती रही। मामला शुक्रवार शाम शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलावन स्थित श्मशान का है। इसका वीडियो आज सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पार्टी ने राहुल वाल्मीकि को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद से राहुल बाल्मीकि फरार हो गया है। जानिए पूरा घटनाक्रम शुक्रवार शाम गांव कैलावन स्थित श्मशान के पास लोगों ने एक कार खड़ी देखी। काफी देर तक कार खड़ी रही तो लोगों को शक हुआ। पास जाकर चेक किया तो कार में युवक- युवती आपत्तिजनक हालत में बैठे थे। लोग मोबाइल का कैमरा ऑन कर वीडियो बनाने लगे। शोर मचाते हुए कार के गेट पर धक्का मारकर दोनों को बाहर बुलाया। युवक कार से बाहर आया तब पता चला कि वो BJP के अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि है। शादीशुदा महिला भी कार से निकली और दुपट्टे से चेहरा छिपाने लगी। लोगों को वीडियो बनाते देख राहुल वाल्मीकि माफी मांगने लगा। कहा- मेरा वीडियो मत बनाओ, मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं, लेकिन लोग शोर मचाकर वीडियो बनाते रहे। अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा है भाजपा नेता एक 34 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें भाजपा नेता राहुल शर्ट और अंडर वियर पहने नजर आ रहा है। वो हाथ जोड़कर लोगों से मोबाइल बंद करने की मिन्नतें कर रहा है। साथ में मौजूद महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती नजर आ रही है। किसी तरह माफी मांगकर भाजपा नेता वहां से अपनी महिला मित्र के साथ निकल गया। जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी ने किया निष्कासित भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि - वीडियो में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया नेता राहुल है। मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इधर, शिकारपुर पुलिस का कहना है कि वीडियो को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। शादीशुदा है भाजपा नेता राहुल, परिवार में पत्नी और 2 बच्चे भाजपा नेता राहुल 6 भाइयों में सबसे बड़ा है। परिवार में पत्नी, एक बेटा औऱ एक बेटी है। पिता ठेकेदार हैं। राहुल की करतूत पर परिवार को कोई शख्स कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि राहुल कल रात मोहल्ले में दिखा था। उसके बाद वो नजर नहीं आया। वो रात को ही दिल्ली निकल गया, जहां से मुंबई भागने की चर्चा है। बलिया में भाजपा नेता का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत का VIDEO सामने आया था 15 मई को बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत का वीडियो सामने आया था। इसमें दिख रहा था कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है। इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भाजपा नेता को रोकते नहीं, बल्कि तालियां बजाने लगते हैं। पीछे से कुछ लोग हूटिंग कर रहे थे। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा था। वीडियो के आखिरी में भाजपा नेता के सहयोगियों ने महिला डांसर पर पैसे भी बरसाए थे। बब्बन सिंह रघुवंशी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य हैं। वीडियो पर अपनी सफाई में बब्बन सिंह ने कहा था- यह साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के लिए बनाया गया है। भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके लोगों ने यह साजिश रची है। गोंडा में महिला को गले लगाते दिखे थे भाजपा जिलाध्यक्ष दो महीने पहले भाजपा ने गोंडा के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को बर्खास्त कर दिया था। उनका एक महिला के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह पार्टी दफ्तर के अंदर महिला को गले लगाते और उसके बाद अकेली महिला के साथ सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए नजर आए थे। उन्होंने वीडियो वायरल होने के बाद कहा था कि महिला कार्यकर्ता की तबीयत ठीक नहीं थी। सीढ़ी पर उसे चक्कर आने के कारण गले लगाकर सहारा दिया था। लेकिन, एक अन्य वीडियो भी वायरल हुआ था। भाजपा कार्यकर्ता सर्वेश्वर तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से इस पूरे मामले की शिकायत की थी। जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा था? वायरल हुए वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। वह महिला को गले लगाते दिख रहे थे। वीडियो के अनुसार, महिला पहले सीढ़ियों से दूसरे फ्लोर तक पहुंचती है। यहां कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष भी पहुंच जाते हैं। जैसे ही महिला तीसरे फ्लोर की ओर बढ़ती है, अमर किशोर उसके पीछे जाकर उसका हाथ पकड़ लेते हैं। इसके बाद दोनों तीसरे फ्लोर की ओर चले जाते हैं। वीडियो में अमर किशोर कार्यालय का गेट खोलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ परिसर में एंट्री करते हैं। गाड़ी में बैठी महिला कार्यकर्ता को वह अंदर आने का इशारा करते हैं। महिला आगे बढ़ती है और उनके पीछे-पीछे अमर किशोर कश्यप भी कार्यालय के अंदर चले जाते हैं।