बिहार वोटर वेरिफिकेशन, संसद में विपक्ष का प्रदर्शन:लगातार दूसरे दिन राहुल-अखिलेश शामिल हुए, आज भी सदन में हंगामे के आसार

बिहार वोटर वेरिफिकेशन, संसद में विपक्ष का प्रदर्शन:लगातार दूसरे दिन राहुल-अखिलेश शामिल हुए, आज भी सदन में हंगामे के आसार
संसद के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर विपक्ष ने प्रदर्शन किया। लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन में लोकसभा मे ंविपक्ष नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। उनके साथ प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी नजर आए। विपक्ष के सभी सांसदों ने काले कपड़े में प्रदर्शन किया। राहुल, अखिलेश ने काली पट्टी डालकर विरोध में हिस्सा लिया। AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में SIR के ‘संवैधानिक और चुनावी निहितार्थों’ पर चर्चा के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस पर आज चर्चा हो सकती है। मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन बिहार में वोटर्स लिस्ट की जांच, स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) को लेकर विपक्षी सांसद ने दोनों सदनों के अंदर और बाहर विरोध किया था। सांसदों ने पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दों पर PM के जवाब और सदन में चर्चा की भी मांग की।