बारिश से बही सड़क तो लोगों ने लेटकर अपनी पीठ पर बच्चों को कराया पार, वीडियो देख हर कोई कर रहा है तारीफ
देश के कई हिस्सों में बहुत तेज बारिश हो रही है. जहां कुछ लोगों को बरसात से गर्मी से राहत मिली है. वहीं कई इलाकों में यह बारिश मुश्किलें भी बढ़ा रही है. सड़कें जलमग्न हैं, नाले उफान पर हैं और गांवों-कस्बों में हालात और भी खराब हो गए हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
वीडियो में कुछ लोग बारिश से बहे रास्ते के बीच लेटकर अपनी पीठ पर बच्चों को पार करा रहे हैं. आसपास पानी का तेज बहाव है और सड़क पूरी तरह टूटी हुई है. इसके बावजूद लोग इंसानियत की मिसाल बनकर खड़े हैं. सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो.
लोगों ने पीठ को बनाया सड़क बच्चों को कराया पार
इन दिनों भयानक बारिश के चलते कई जगहों की सड़कें पानी में बह गई हैं. खासकर छोटे शहरों और गांवों में हालात और खराब हो जाते हैं. क्योंकि वहां अक्सर एक ही सड़क होती है, जो पूरे इलाके को जोड़ती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही नज़ारा दिखा है. पंजाब के मोगा ज़िले के एक इलाके में सड़क का कुछ हिस्सा बह चुका है.
यह भी पढ़ें: साली के साथ पकड़ा गया पति, फिर पत्नी ने दे मुक्के - दे मुक्के कर दी धुनाई; वीडियो वायरल
वीडियो में एक तरफ स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चियां खड़ी दिखाई देती हैं, जो बारिश के पानी की वजह से फंस गई हैं. तभी दो शख्स सामने आते हैं और घुटनों के बल पानी में लेटकर अपनी पीठ को सड़क बना देते है., ताकि बच्चियां सुरक्षित पार जा सकें. यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शाबाश पंजाबियों...
मोगा के एक गांव की सड़क बह गई। स्कूल जाने वाले बच्चे फंस गए। लोगों ने अपनी पीठ को पुल बनाकर 30 बच्चों को पार कराया। कई साल बाद ऐसी तस्वीर देखने को मिली।
सफेद टीशर्ट और शर्ट वाले युवक की तारीफ होनी चाहिए। pic.twitter.com/7x0eOPDrPL — Rishu Raj Singh (@rishuraj_chd) July 24, 2025
यह भी पढ़ें: दो भाभियों ने इंटरनेट पर लगाई आग, डांस का वीडियो देख यूजर्स हुए बेहाल
लोग कर रहे जमकर तारीफें
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @rishuraj_chd नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक 89 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के भी काफी कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है,'भगवान इनको खुशहाली और तरक्की दे.' एक और यूजर ने कहा है,'यह भाई तो तारीफ के काबिल है लेकिन सरकार को शर्म आनी चाहिए.' एक अन्य यूजर ने लिखा है,'स्कूल से लौटने का समय भी ऐसे ही करेंगे क्रॉस?'
यह भी पढ़ें: ट्रक पर तिरपाल लगा रहा था शख्स, 11000 केवी की लाइन ने दिया ऐसा झटका कि हो गया राख; खौफनाक वीडियो वायरल
Admin