Video: झपटमारों से सावधान! बस में बैठी महिला का फोन छीनकर भागा, घटना का वीडियो वायरल

Video: झपटमारों से सावधान! बस में बैठी महिला का फोन छीनकर भागा, घटना का वीडियो वायरल

Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बस में बैठी एक महिला का फोन चोरी करके भाग जाता है, जिसके बाद महिला उसका पीछा करने के लिए भागती है. लेकिन तब तक चोर भाग जाता है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के अंदर दहशत फैला दी है. वीडियो पर लोगों की तमाम प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है.

देखें चोरी का वायरल वीडियो

वीडियो में एक बस दिखाई देती है, जो सड़क के किनारे खड़ी है. एक व्यक्ति बस के पास आकर खड़ा हो जाता है और आसपास देखने लगता है. बस की खिड़की वाली सीट पर एक महिला बैठी होती है और वह किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही होती है, तभी अचानक से बस के पास खड़ा व्यक्ति महिला का फोन छीनकर भाग जाता है.

महिला उसका पीछा करने की कोशिश करती है, लेकिन तब तक वो फोन लेकर भाग जाता है. यह दृश्य हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि एक छोटी सी लापरवाही कितना बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है.

यात्रा के दौरान मोबाइल का कम इस्तेमाल करे

रेल हो या बस लोगों को अपने सामान की सुरक्षा खुद करनी चाहिए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला बस की खिड़की से बाहर हाथ निकालकर फोन पर बात कर रही है,जिसके चलते व्यक्ति उसका फोन छीनकर भाग गया. आजकल बस हो या ट्रेन हर जगह फोन चोरी की समस्या बढ़ रही है.

लोगों को यात्रा के दौरान मोबाइल का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए. साथ ही साथ यात्रा के दौरान फोन पर इस तरह से बात करना तो बिल्कुल ही गलत है. फिलहाल, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि महिला ने चोर को पकड़ा या नहीं.