गुरुग्राम में लोहे के पाइप पर उल्टा लटकाकर पीटा,VIDEO:बेसमेंट में रस्सी से बांध डंडे मारे; दावा- आरोपी मंत्री का करीबी; 4 अरेस्ट

गुरुग्राम में लोहे के पाइप पर उल्टा लटकाकर पीटा,VIDEO:बेसमेंट में रस्सी से बांध डंडे मारे; दावा- आरोपी मंत्री का करीबी; 4 अरेस्ट
हरियाणा के गुरुग्राम में एक बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर की दबंगई सामने आई है। उसने एक मजदूर को बिल्डिंग के बेसमेंट में ही पैरों में रस्सी बांधकर लोहे के पाइप पर उल्टा लटका दिया। इसके बाद उसे डंडों से पीटा गया। इस दौरान मजदूर हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन उन्हें तरस नहीं आया। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब किसी ने इसका VIDEO बनाकर वायरल कर दिया। इसमें दावा किया जा रहा है कि जिस कॉन्ट्रेक्टर पर आरोप लग रहे हैं, वह एक मंत्री का करीबी है। इस वजह से पहले जब मजदूर ने पुलिस को शिकायत दी तो उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए सेक्टर-10 थाने में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद वीडियो में दिख रहे 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक मध्य प्रदेश, एक पंजाब और दो हरियाणा के रहने वाले है पुलिस के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति राजस्थान का निवासी है, जो एक निर्माणाधीन साइट पर जेसीबी ड्राइवर था। बिजली के तार चोरी करने का उस पर आरोप लगा था, जिसकी वजह से उसका टॉर्चर किया गया। मजदूर की पिटाई के 3 PHOTOS... वायरल वीडियो में क्या दिख रहा... पुलिस प्रवक्ता ने मामले में बताईं 3 अहम बातें... शिकायत दी थी, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई उधर, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे है कि मजदूर ने टॉर्चर किए जाने की शिकायत पुलिस को दी थी, लेकिन उस पर न कोई एक्शन लिया गया और न ही FIR दर्ज की गई। उल्टा शिकायतकर्ता को डराकर शांत करा दिया गया। क्योंकि टॉर्चर कर रहा व्यक्ति हरियाणा के एक मंत्री का करीबी है। राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सूत्रों के अनुसार, कॉन्ट्रेक्टर खुद को भी हरियाणा के एक केंद्रीय मंत्री का करीबी बताता है और अपनी पत्नी को हाईकोर्ट में वकील होने का दावा करता है। वह पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहा था। उसने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश भी की। आरोपी मंत्री के करीबी? सवाल पर प्रवक्ता बोले- जांच जारी पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित सामने नहीं आया। जल्द ही पुलिस उसका पता कर बयान दर्ज किए जाएंगे। जब सवाल हुआ कि आरोपी हरियाणा के एक मंत्री के करीबी है? इस पर पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। फिलहाल, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है