Video: जहां तीन नाबालिगों की हुई दर्दनाक मौत, वहीं स्टंट करते नज़र आए बाइक सवार, वीडियो वायरल

Video: जहां तीन नाबालिगों की हुई दर्दनाक मौत, वहीं स्टंट करते नज़र आए बाइक सवार, वीडियो वायरल

Telangana News: तेलंगाना के हैदराबाद के आरामगढ़ फ्लाईओवर से एक बार फिर खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो सामने आया है, जो एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और युवाओं की लापरवाही को लेकर चिंता बढ़ा रहा है. यह वहीं जगह है, जहां कुछ दिन पहले ट्रिपल राइडिंग के दौरान तीन नाबालिगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद युवा स्टंटबाजी कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. यह घटना 6 अगस्त की रात में हुई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जनिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि आरामगढ़ फ्लाईओवर हैदराबाद का एक व्यस्त और लंबा फ्लाईओवर है, जो अक्सर स्टंटबाजी के लिए युवाओं की पसंदीदा जगह बन गया है. 6 अगस्त की रात को फिर से कुछ युवाओं ने यहां बाइक स्टंट करने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार युवक स्टंटबाजी करते हुए फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार में दौड़ रहा है. इस दौरान दूसरे वाहन चालक और बाकी के लोग उसकी इस हरकत को देखकर हैरान हो गए. हैरानी की बात तो यह है कि ये वही जगह है, जहां पर कुछ दिन पहले तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

पुलिस वायरल वीडियो के जरिए जांच में जुटी

हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि अगर गाड़ी की नंबर प्लेट या और कोई पहचान मिलती है तो स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक बयान में कहा कि हम ऐसे खतरनाक स्टंट को बर्दाश्त नहीं करेंगे.जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी कहा कि पहले भी कई घटनाएं सामने आई है और हर बार कार्रवाई की गई है, लेकिन इसके बाद भी युवा अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.