Video: एयरबैग्स ने बचा लिया! फिल्मी स्टाइल में डिवाइडर से जा टकराई बेकाबू कार, तेलंगाना का वीडियो वायरल

Video: एयरबैग्स ने बचा लिया! फिल्मी स्टाइल में डिवाइडर से जा टकराई बेकाबू कार, तेलंगाना का वीडियो वायरल

Telangana News: तेलंगाना के करीमनगर जिले के अलुगनूर में हैदराबाद-मनचेरियल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. इस दुर्घटना में कार बुरी क्षतिगस्त हो गई और कार में सवार लोग भी घायल हो गए. ये हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एयरबैग खुलने से कार सवार लोगों की जान बची

बता दें कि कार हैदराबाद से मनचेरियल की ओर जा रही थी. वीडियो में देखा गया है कि कार काफी तेज स्पीड में थी और अचानक कार का बैलेंस बिगड़ गया, जिसकी वजह से कार डिवाइडर से टकरा गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन एयरबैग समय पर खुलने से सभी कार सवार लोगों की जान बच गई.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि कार में सवार चारों लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत ठीक है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है साथ ही साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे हादसे का सही कारण पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे और गवाहों के बयान दर्ज कर रहे हैं.

ओवरस्पीडिंग, ड्राइवर की लापरवाही जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. ये हादसा बेहद ही खतरनाक था, लेकिन समय रहते एयरबैग के खुलने की वजह से सभी की जान बाल-बाल बच गई.