PM मोदी आज कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे:कॉमन सेंट्रल सेक्रेटरिएट की पहली बिल्डिंग; इसमें गृह-विदेश समेत 6 से ज्यादा मंत्रालयों के ऑफिस

PM मोदी आज कर्तव्य भवन का उद्घाटन करेंगे:कॉमन सेंट्रल सेक्रेटरिएट की पहली बिल्डिंग; इसमें गृह-विदेश समेत 6 से ज्यादा मंत्रालयों के ऑफिस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 12:15 बजे दिल्ली में कर्तव्य भवन-3 उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे कर्तव्य पथ पर होने वाले कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कर्तव्य भवन-3 कॉमन सेंट्रल सेक्रेटरिएट (CSS) की 10 बिल्डिंग में पहली है। यह सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसका मकसद सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों को एक ही जगह लाना, ताकि उनके बीच बेहतर कोआर्डिनेशन हो और कामों में तेजी आए। कर्तव्य भवन में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास, MSME, पेट्रोलियम समेत 6 से ज्यादा मंत्रालयों के ऑफिस होंगे। ये मंत्रालय शास्त्री भवन, कृषि भवन, निर्माण भवन और उद्योग भवन से शिफ्ट होंगे। 1950-70 के दशक में बनीं इन पुराने भवनों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। कर्तव्य भवन-3 की 3 फोटोज कर्तव्य भवन के बारे में ग्राफिक्स में समझिए... 22 महीने में CSS के सभी 10 भवन बन जाएंगे केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को कॉमन सेंट्रल सेक्रेटरिएट (CSS) की पहली पहली बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बताया कि कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 अगले महीने तक तैयार हो जाएंगे। वहीं, अगले 22 महीनों में बचे हुए 7 भवन भी बन जाएंगे। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बन रहीं 10 नई बिल्डिंग सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत ही आजादी के 76 साल बाद 2024 में देश को नई संसद मिली थी। इसी के तहत अब कॉमन सेंट्रल सेक्रेटरिएट की 10 नई बिल्डिंग बन रही हैं। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में 51 मंत्रालय और 10 केंद्रीय सचिवालय सहित उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आवास भी होंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सचिवालय भी रहेगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के 3.2 किमी लंबे एरिया को सेंट्रल विस्टा कहते हैं।