MP में नदियां उफान पर,रीवा-सतना समेत 5 जिलों में बाढ़:बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 3 की जान गई; राजस्थान में 2 बच्चे डूबे, मौत
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते रीवा, सतना और छतरपुर समेत 5 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में 3.4 इंच पानी गिरा। चित्रकूट में लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया। यहां बाणसागर डैम के 7 गेट खोले गए। बरगी डैम के 5 गेट खोले गए हैं। झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हुई। एक झुलसा है। सभी खेत से काम करके घर लौट रहे थे। राज्य में बारिश का आज यलो अलर्ट है। बिहार में शनिवार को सिर्फ रोहतास में बारिश हुई, यहां बिजली गिरने से 1 महिला की मौत हो गई। राजस्थान के झालावाड़, धौलपुर, करौली अलवर में शनिवार को तेज बरसात हुई। झालावाड़ में 4 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इस दौरान बाढ़ से तीन बच्चे डूब गए, दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है। हिमाचल के मंडी जिले में भारी बारिश जारी है। शनिवार को पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर लैंडस्लाइड हुई। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया। यहां सैकड़ों वाहन फंस गए। वहीं, राज्यभर में 250 सड़कें बंद हैं। देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें... आज कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और उत्तराखंड में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। 21 राज्यों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी है। MP-UP में बिजली गिरने का अलर्ट है। उत्तराखंड में बिजली गिरने के साथ-साथ अचानक बाढ़ आने और लैंडस्लाइड का भी अलर्ट है। देशभर में बारिश-बाढ़ के अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin