12 कुत्तों ने घेरकर महिला पर किया हमला, VIDEO:30 मिनट तक नोंचते रहे, जान बचाने के लिए भागी-चिल्लाई; जमीन पर बिखरा खून
गोपालगंज में 12 से ज्यादा कुत्तों में महिला पर हमला कर दिया। CCTV में ये पूरी वारदात कैद हुई है। इसमें महिला सड़क से जाती दिख रही है। पहले 2 कुत्ते उसकी ओर दौड़ते हैं। थोड़ी देर में वहां कुत्तों का झुंड आ जाता है। हमला कर- कर के महिला के सारे कपड़े फाड़ देते हैं। इसके बाद कुत्ते महिला पर हमला कर देते हैं। वो उसके शरीर को नोंचने लगते हैं। महिला जमीन पर गिर जाती है। चिल्लाती है, लेकिन कुत्ते उसे नोंचते रहते हैं। उसका खून जमीन पर बिखर जाता है। कुत्ते हमला करते रहते हैं। बचने के लिए महिला एक दीवार के कोने में जाती है, लेकिन कुत्ते वहां भी उस पर हमला कर देते हैं। मामला कुचायकोट थाना के मुख्य गेट के पास का है। घटना बुधवार की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। 3 तस्वीरों में देखिए महिला पर कुत्तों का हमला... हमले के बाद आधे घंटे तड़पती रही महिला कुत्तों के हमले के बाद करीब आधे घंटे महिला वहीं तड़पती रही। रास्ते से जाते किसी शख्स की नजर उस पर पड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल महिला का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। महिला की पहचान सरिता देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला यूपी के आजमगढ़ की रहने वाली है। जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है और कई दिनों से भटकर कुचायकोट में रहती थी। क्यों खूंखार हो जाते हैं कुत्ते इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल एंड प्रोडक्शन के पूर्व डायरेक्टर अजीत कुमार बताते हैं कि 'कुत्ता कैनाइन फेमिली का एनिमल होता है। इसमें सियार और लोमड़ी के भी कुछ गुण होते हैं। खान-पान से उनका बिहेवियर चेंज हो जाता है।' 'पागल कुत्ते कभी मांस खाने के लिए नहीं काटते हैं। पागल होने के बाद उन्हें भय सताने लगता है। वह इंसानों और जानवरों से खुद को बड़ा खतरा महसूस करने लगते हैं।' 'इस कारण कोई भी सामने पड़ जाता है, वह उसे नोच लेते हैं। ऐसे कुत्तों के मुंह से हमेशा लार टपकता है, आंखें लाल हो जाती हैं। वह हमेशा मूवमेंट करते हैं, स्थिर नहीं रह पाते हैं।' 'जब कुत्ते जानवरों और इंसानों के मांस या खून खा लेते हैं, तब वह मांस खाने के लिए ही लोगों को काटते हैं। वह पागल कुत्तों की तरह एक बार काटकर छोड़ते नहीं, बल्कि अधिक से अधिक मांस खाने के उद्देश्य से काटते हैं। 'पागल कुत्ते झुंड बनाकर नहीं रहते, खूंखार और आदमखोर हमेशा झुंड में ही हमला करते हैं। वह इंसानों को मारकर एक साथ झुंड में मांस खाते हैं।' --------------------- ये खबर भी पढ़िए... बच्चे को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, सिर्फ कंकाल बचा:13 साल के मासूम की गर्दन-सिर पर 16 गहरे जख्म; मौके पर ही गई जान समस्तीपुर में आवारा कुत्तों ने 13 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। चेहरे का पूरा मांस नोच लिया, सिर्फ कंकाल नजर आ रहा था। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव की है। पोस्टमॉर्टम करने वाले सदर अस्पताल के सत्येंद्र ने बताया कि गर्दन और सिर पर 16 जगह गहरे जख्म के निशान थे। मृतक की पहचान संतोष पासवान के बेटे सत्यम कुमार(13) के तौर पर हुई है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। सत्यम अपने मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ डीहवार बाबा स्थान पूजा करने (मिट्टी का घोड़ा चढ़ाने) गया था। पूरी खबर पढ़िए
Admin