हरियाणा में HTET एग्जाम, सेंटर के लिए लगाई दौड़:गूगल मैप देखने के चक्कर में DC की कार को टक्कर मारी; युवती बोली- पेपर भयंकर था
हरियाणा में बुधवार को हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) का पहले दिन का पेपर हुआ। यह पेपर पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लेवल-3 का था। परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होकर शाम साढ़े 5 बजे तक चली। कुछ केंद्रों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे तो कुछ को परीक्षा केंद्र में एंट्री करने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। एग्जाम खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर नॉर्मल था और पूरा सिलेबस के अंदर से ही आया था। वहीं, एक युवती ने कहा कि उसे पेपर काफी भयंकर लगा और ज्यादातर सवाल मुश्किल थे। कई छात्रों ने हिंदी के सवालों को कठिन बताया, जबकि अन्य विषयों को सामान्य माना। इसके अलावा एग्जाम शुरू होने से पहले एक परीक्षार्थी ने चरखी दादरी के DC मुनीश शर्मा की कार को पीछे से टक्कर मार दी। डीसी उस वक्त परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने जा रहे थे। जांच करने पर पता चला कि महिला परीक्षार्थी पति फोन पर गूगल मैप देख रहे थे, जिससे ध्यान भटक गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। DC ने उन्हें आगे जाने दिया और भविष्य में सतर्क रहने की सलाह दी। अब कल 2 शिफ्टों में पेपर होगा। पहली शिफ्ट में 2 लाख 1517 और दूसरी शिफ्ट में 82 हजार 917 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। एग्जाम सेंटर्स के बाहर की तस्वीरें... कल, 31 जुलाई को लेवल-2 (TGT) का एग्जाम सुबह और लेवल-1 (PRT) का एग्जाम शाम को होगा। दोनों दिन मिलाकर कुल 4,05,377 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। नकल रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड ने 220 चेकिंग टीमें बनाई हैं। एग्जाम के पल-पल के अपडेट्स देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin