स्पाइसजेट फ्लाइट में पैसेंजर्स की कॉकपिट में घुसने की कोशिश:हंगामे के बाद दोनों को उतारा, दिल्ली से मुंबई जा रहा विमान 7 घंटे देरी से उड़ा
दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG-9282) में सोमवार को दो पैसेंजर्स ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। एयरलाइन कंपनी के अनुसार क्रू मेंबर्स, पायलट और दूसरे यात्रियों के समझाने के बाद भी दोनों सीट पर नहीं बैठे। फ्लाइट टेकऑफ के लिए रनवे पर आगे बढ़ रहा था तब यह घटना हुई। इसके बाद फ्लाइट को वापस पार्किंग बे पर लाया गया। दोनों पैसेंजर्स को CISF को सौंप दिया गया। हंगामे की वजह से दोपहर 12:30 बजे की फ्लाइट करीब 7 घंटे की देरी से रात 7:21 बजे उड़ी। 13 जुलाई को स्पाइसजेट की 2 फ्लाइट 8 घंटे डिले हुई थी पुणे-दिल्ली फ्लाइट 9 घंटे डिले: इससे पहले 13 जुलाई को स्पाइसजेट की पुणे-दिल्ली फ्लाइट SG-914 को तकनीकी खराबी के चलते रनवे से लौटना पड़ा था। फ्लाइट दोपहर 12 बजे रवाना होनी थी, लेकिन करीब 9 घंटे की देरी के बाद रात 9:05 बजे उड़ान भरी। कुछ यात्रियों ने दावा किया कि उन्हें विमान के अंदर दो घंटे तक बैठा कर रखा गया। हालांकि स्पाइसजेट ने इन दावों को खारिज कर दिया। स्पाइसजेट ने कहा- पैसेंजर्स को करीब एक घंटे बाद प्लेन से उतारा गया। टेक्निकल इश्यू के कारण फ्लाइट को रनवे से वापस बे पार्किंग लाना पड़ा। यात्रियों को 2 घंटे तक विमान में रोके रखने का दावा गलत है। जयपुर-दुबई फ्लाइट 8 घंटे लेट: जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट को आखिरी वक्त पर रीशेड्यूल किया गया है। इसके बाद फ्लाइट निर्धारित वक्त से 8 घंटे देरी से उड़ान भरी। तकनीकी परेशानी के कारण फ्लाइट डिले हुई थी। दरअसल, जयपुर से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG - 57 सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन इनकमिंग एयरक्राफ्ट की देरी की वजह से स्पाइसजेट एयरलाइंस ने आखिरी वक्त पर दुबई फ्लाइट को रीशेड्यूल किया है। इसके बाद अब SG - 57 अपने निर्धारित वक्त से 8 घंटे 30 मिनट लेट शाम 6 बजे पर दुबई के लिए उड़ान भरेगी। पूरी खबर पढ़ें... स्पाइसजेट ने फ्लाइट में फ्री-फॉल की खबर को गलत बताया दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में फ्री फॉल होने की खबर को स्पाइसजेट ने खारिज किया है। कंपनी ने कहा कि इस तरह के दावे बिलकुल गलत, आधारहीन और भ्रामक हैं। स्पाइसजेट ने साफ किया कि विमान को श्रीनगर पहुंचने से पहले मानसून के कारण थोड़ी देर के लिए हल्का टर्बुलेंस (हवा में कंपन) महसूस हुआ था, जो सामान्य है। उस दौरान सीट बेल्ट साइन ऑन था और क्रू ने यात्रियों को सीट बेल्ट बांधने की घोषणा पहले ही कर दी थी। पूरी खबर पढ़ें... --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... फ्लाइट के टेकऑफ-लैंडिंग के वक्त खिड़कियां बंद रखने का आदेश, फोटोग्राफी और वीडियो बनाने पर भी बैन डिफेंस एरिया की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार ने फ्लाइट के टेक ऑफ और लैंडिंग के वक्त खिड़कियां बंद रखने का आदेश दिया है। यह आदेश डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की तरफ से जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें...
Admin