रीवा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:​​​​​​​ वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल; पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

रीवा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:​​​​​​​ वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल; पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
रीवा में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में एएसपी विवेक लाल ने बताया कि पीड़िता ने मनगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि युवक पहले शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसने पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो वो टालमटोल करने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तिवनी निवासी अभिषेक उपाध्याय(25) को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।