राधिका मर्डर केस, तानों वाली थ्योरी से फैमिली मुकरी:ताऊ बोले-दीपक ने नहीं बताया, FIR कराने वाला चाचा चुप; क्या परिवार कुछ छिपा रहा?

राधिका मर्डर केस, तानों वाली थ्योरी से फैमिली मुकरी:ताऊ बोले-दीपक ने नहीं बताया, FIR कराने वाला चाचा चुप; क्या परिवार कुछ छिपा रहा?
हरियाणा के गुरुग्राम में पिता दीपक यादव ने टेनिस प्लेयर राधिका यादव की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। पिता ने दावा किया कि वह बेटी की कमाई खाने के तानों से परेशान हो चुका था। गुरुग्राम पुलिस ने दावा किया था कि कत्ल के बाद पूछताछ में दीपक ने कहा कि उसने तानों से बचने के लिए बेटी को एकेडमी बंद करने को कहा था। राधिका नहीं मानी तो गोली मार दी। हालांकि, अब पता चल रहा है कि उसकी कोई एकेडमी थी ही नहीं। वहीं, दीपक के तानों के दावे किसी के गले नहीं उतर रहे। गुरुग्राम पुलिस भले ही इसे सच मानकर केस आगे बढ़ा रही है, लेकिन खुद दीपक के रिश्तेदार इस बात से सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसा होता तो हमें जरूर पता चलता। राधिका की मौत की असली वजह क्या है, ये जानने के लिए 'दैनिक भास्कर एप' की टीम गुरुग्राम के वजीराबाद स्थित सुशांत लोक फेस-2 पहुंची, जहां राधिका की मां मंजू यादव और भाई धीरज से नहीं मिलने दिया गया। यहां तक कि दीपक पर कत्ल का केस दर्ज कराने वाले छोटे भाई कुलदीप यादव ने भी चुप्पी साध रखी है। इसके बाद राधिका के मर्डर की वजह से लेकर उसकी एकेडमी को लेकर विवाद तक की स्थिति की ग्राउंड पर जाकर पड़ताल की गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... मां-भाई से मिलने गए तो दरवाजे पर ही रोका सबसे पहले हम दीपक के घर पहुंचे। हमारी कोशिश थी कि कत्ल से पहले घर में क्या हुआ? कत्ल के दिन मां ने क्या देखा? कत्ल की वजह क्या है? इन सबके बारे में उसकी मां मंजू यादव से बात हो सके। जैसे ही घर पर पहुंचे तो दीपक यादव के भाइयों ने गेट पर ही रोक दिया। राधिका के ताऊ राजेश ने कहा कि अभी किसी को अंदर नहीं जाने दे सकते। उन्होंने दावा किया कि मां अभी किसी से नहीं मिलना चाहती। मां अभी सदमे में और बातचीत करने की हालत में भी नहीं है। हमने भाई धीरज यादव से बात करने के लिए कहा तो ताऊ ने कहा कि धीरज भी अभी किसी से नहीं मिलना चाहता। इसके बाद राधिका के कत्ल को लेकर ताऊ राजेश ने ही कुछ सवालों के जवाब दिए। ताऊ राजेश की 4 अहम बातें... चाचा कुलदीप घर से बाहर नहीं निकल रहे ताऊ से बातचीत करने के बाद हमने कोशिश की कि हत्या के बाद सबसे पहले घर में पहुंचे चाचा कुलदीप यादव से बात की जाए। कुलदीप ही राधिका को अस्पताल ले गए थे। कुलदीप के बारे में पूछे जाने पर पता चला कि वे किसी से नहीं मिल रहे। कत्ल की FIR दर्ज करवाने के बाद कुलदीप घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। कोई भी मिलने आता है तो उससे सिर्फ ताऊ राजेश ही मुलाकात करते हैं। राधिका की टेनिस एकेडमी थी या नहीं, इसकी सच्चाई पढ़ें... राधिका मर्डर केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :- राधिका का इंस्टाग्राम अकाउंट पहली बार सामने आया: बायो में स्पेनिश कहावत- सबकुछ किसी कारण से होता है गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट सामने आया है। इसका खुलासा राधिका की फ्रेंड हिमांशिका राजपूत की इंस्टाग्राम स्टोरी से हुआ। हिमांशिका ने राधिका की फोटो लगाकर राधिका के अकाउंट को मेंशन किया हुआ है। पढ़ें पूरी खबर... पिता ने 3 मिनट में की टेनिस प्लेयर की हत्या:अलमारी से रिवॉल्वर लाया, किचन में घुसते ही ताबड़तोड़ गोलियां मारी, फिर बैड पर बैठ गया हरियाणा के गुरुग्राम में पिता दीपक यादव ने महज 3 मिनट में टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव की 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसका खुलासा क्राइम सीन को रीक्रिएट करने और पूछताछ में आरोपी पिता दीपक ने किया। पिता ने बताया कि 10 जुलाई की सुबह बेटा धीरज घर से बाहर चला गया। पढ़ें पूरी खबर... टेनिस प्लेयर मर्डर- पहली बार फ्रेंड सामने आई:बोली- राधिका पर परिवार का प्रेशर और पाबंदियां थीं गुरुग्राम की टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के बाद पहली बार उसकी दोस्त सामने आई है। हिमांशिका सिंह राजपूत ने राधिका और उसके साथ माता-पिता के व्यवहार को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। हिमांशिका ने इस बारे में इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जिसे उसने पार्ट–1 बताया है। पढ़ें पूरी खबर... वह रील, जिसके बाद टेनिस प्लेयर की हत्या हुई: राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी हरियाणा के गुरुग्राम में जिस रील के बाद पिता ने टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव की हत्या कर दी, वह सामने आ गई है। रील राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जिसमें वह को-एक्टर इनामुल हक के साथ नजर आ रही थी। राधिका के इनामुल के साथ सीन देखकर लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दी थीं। पढ़ें पूरी खबर...