राजस्थान में भारी बारिश, 5 की मौत:MP के 4 जिलों में बाढ़; वाराणसी में बुद्ध की प्रतिमा पर बिजली गिरी, घाट-मंदिर डूबे
राजस्थान के 18 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी है। रविवार को भीलवाड़ा में दो चचेरे भाइयों की बरसाती नाले में और राजसमंद में तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। ब्यावर में कीचड़ में गिरने से बच्चे की जान चली गई। अजमेर रेलवे स्टेशन में पानी भर गया। जोधपुर में मकान की दीवार गिर गई। मध्य प्रदेश में तेज बारिश जारी है। छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में बाढ़ के हालात हैं। रविवार को इन जिलों के कई गांव बाढ़ में घिरे रहे। छतरपुर में धसान नदी में पिकअप बह गई। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। UP के बांध ओवरफ्लो होने लगे हैं। ललितपुर स्थित गोविंद सागर बांध के 17 गेट खोल दिए गए हैं। वाराणसी में गंगा नदी उफान पर है। जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर 80 फीसदी डूब चुका है। वहीं, भगवान बुद्ध की 80 फीट ऊंची प्रतिमा पर बिजली गिरने से शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री से लेकर 13 जुलाई तक बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। अब तक 770 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। 90 से ज्यादा घर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। 150 सड़कें अभी भी बंद हैं। देशभर में बारिश-बाढ़ की 6 तस्वीरें... देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin