मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, सड़कों पर पानी भरा:पुलिस की घर से न निकलने की सलाह; पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 13 की मौत
मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश जारी है। इसके चलते पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से जरूरत न होने पर घर से न निकलने की सलाह दी है। समुद्र तटीय इलाकों में जाने से बचने को भी कहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को महाराष्ट्र समेत पांच राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। वहीं, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पूर्व बर्धमान जिले में गुरुवार को बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ओडिशा पुलिस ने गंधमर्दन पहाड़ियों पर फंसे 17 पर्यटकों का रेस्क्यू किया गया। हिमाचल प्रदेश के मंडी में सड़क धंसने से एक बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 147 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 1387 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। विभाग ने कहा कि 28 जुलाई तक इन क्षेत्रों में 55kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मुंबई में बारिश की तस्वीरें... सरकार बोली- बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए AI का इस्तेमाल
जल शक्ति मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय जल आयोग की तरफ देशभर के 350 बाढ़ फोरकास्ट स्टेशनों पर AI का उपयोग करके 24 घंटे पहले तक पूर्वानुमान जारी किए जाते हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने कहा कि ये पूर्वानुमान एक नई पहल के तहत तैयार और प्रसारित किए जाते हैं। यह तकनीक स्मार्ट वाटर रिसोर्सेज मॉडलिंग ऑर्गनाइजेशन-सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (SWRMO-CoE) पर काम करती है। 24 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए... बीते दिन देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश के आंकड़े...
Admin