भास्कर अपडेट्स:जस्टिस तरलोक सिंह झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने, पहले हिमाचल हाईकोर्ट में थे
जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली।इससे पहले वे हिमाचल हाईकोर्ट में जज थे। जस्टिस चौहान हिमाचल में भी दो बार कार्यवाहक चीफ जस्टिस रह चुके हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... महाराष्ट्र के जलगांव में कपास के गोदाम में आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के जलगांव जिले में कपास के एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम धुले-सोलापुर हाई पर चालीसगांव के MICD इलाके में स्थित है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के लिए भड़गांव, पचोरा, परोला और मालेगांव सहित आसपास के शहरों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों के 3 मददगार अरेस्ट, हथियार भी जब्त जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले के चिट्टी-बांदी इलाके में चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादी की मदद करने वाले 3 सहयोगियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया, उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कार ने कांवड़ियों को कुचला, 4 की मौत मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर एक कार ने सड़क किनारे चल रहे कांवड़ियों को कुचल दिया। इसके बाद कार पलट गई। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक घायल ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। दो की हालत गंभीर है। हादसा नेशनल हाईवे के शिवपुरी लिंक रोड स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास मंगलवार देर रात करीब 1 बजे हुआ। मुंबई स्टूडेंट यौन उत्पीड़न केस- महिला टीचर को जमानत मिली मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को 40 साल की महिला टीचर को स्टूडेंट का यौन उत्पीड़न के आरोप में जमानत दे दी। टीचर को पिछले महीने अरेस्ट किया गया था। महिला स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाती थी। वह 16 साल के नाबालिग को मुंबई के आलीशान होटलों में ले गई, जहां उसने छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया। टीचर अक्सर लड़के को शराब पिलाकर उसका शोषण करती थी। पुणे में पत्नी की जासूसी के लिए बेडरूम में लगाए कैमरे, केस दर्ज महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने अपने पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उससे दहेज में और पैसे की मांग कर रहा है। जब उसने इनकार कर दिया तो बेडरूम और बॉथरूम में कैमरे छिपाकर रख दिए। फिर उन्हें वायरल करने की धमकी दी।
Admin