भास्कर अपडेट्स:गुजरात HC ने बलात्कार मामले में आसाराम बापू की जमानत 21 अगस्त तक बढ़ाई
गुजरात उच्च न्यायालय ने चिकित्सा आधार पर बलात्कार के मामले में दोषी आसाराम बापू की जमानत 21 अगस्त तक बढ़ा दी। आसाराम अगस्त 2013 से स्कूली छात्रा के साथ बलात्कार के आरोप में जेल में हैं। बच्ची के माता-पिता की शिकायत के बाद आसाराम को गिरफ्तार किया गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें... एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की दिल्ली में हत्या कर दी गई। निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है। 2025 में जून तक 2,458 उड़ानें कैंसिल या रि-शेड्यूल हुईं, सरकार ने संसद में जानकारी दी केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि इस साल अब तक कुल 2,458 उड़ानों को रेगुलेटरी और जियो पॉलिटिकल कारणों से कैंसिल या रि-शेड्यूल किया गया है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एक लिखित उत्तर में बताया कि उड़ानों की देरी या रद्द होने की स्थिति में एयरलाइंस को ईंधन, क्रू का ओवरटाइम, रखरखाव, हवाई अड्डा शुल्क और री-बुकिंग जैसी लागतों का सामना करना पड़ता है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति में एयरलाइंस को यात्रियों को रिफंड या मुआवजा देना अनिवार्य होता है, विशेषकर अगर देरी अधिक हो या उड़ान रद्द की जाए। सबसे ज्यादा इंडिगो की 1,017 फ्लाइट कैंसिल या रि-शेड्यूल हुईं। वहीं एअर इंडिया की 662, एअर इंडिया एक्सप्रेस की 427, स्पाइसजेट की 334 और अकासा एयर की 18 फ्लाइट्स पर असर पड़ा।
Admin