भारत बनाएगा अमेरिका-इजराइल जैसी स्पेशल एलीट फोर्स:ये दुश्मन के घर में भी घुसकर मारेगी; जॉइंट वॉर थ्योरी का ब्लूप्रिंट तैयार
सैन्य बलों की एलीट कमांडो फोर्स का संयुक्त युद्ध सिद्धांत बनाया गया है। यह साझा दस्तावेज सेना की स्पेशल फोर्स, वायु सेना की गरुड़ कमांडो फोर्स और नौसेना के मार्कोस कमांडो के लिए बनाया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई इस कवायद में तीनों सेनाओं की एलीट फोर्स की तैयारी का हर पहलू स्पष्ट किया गया है। मसलन, अगर किसी देश या उसकी शह में पलने वाले आतंकी, भारत विरोधी कार्रवाई करते हैं तो उनके खिलाफ क्या होगा? यही नहीं, युद्ध होने पर ये कमांडो क्या करेंगे और शांतिकाल में भूमिका क्या होगी, यह भी स्पष्ट किया गया है। इसका मकसद, दुश्मन के सामरिक महत्व के टारगेट्स को भीतर घुसकर वार करने की क्षमता विकसित करना है। साथ ही, दुश्मन के उन कीमती ठिकानों पर हमला बोलने की रणनीति बनी है, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था चरमरा जाए और उसका युद्ध छेड़ने का हौसला भी टूट जाए। अमेरिका की डेल्टा फोर्स और नेवी सील्स, स्पेत्सनाज और इजराइल की सयरेट मतकाल दुनिया की सबसे खतरनाक स्पेशल फोर्सेज हैं। इनके ऑपरेशन दुश्मन के घर में घुसकर सटीक वार के लिए मशहूर हैं। अभी एलीट फोर्स की चार भूमिकाएं तय थल, जल और नभ में ताकत थल सेना: 9 बटालियन पैरा स्पेशल फोर्स। सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक, बंधक मुक्ति में दक्ष। नौसेना: मार्कोस मरीन कमांडो। समुद्री युद्ध, अंडरवॉटर सबोटेज और तटीय सुरक्षा में माहिर। वायुसेना: गरुड़ का गठन 2004 में। एयरबेस सुरक्षा, एयरबॉर्न स्ट्राइक, दुश्मन के एयरफील्ड पर हमला और सर्च-एंड-रेस्क्यू में विशेषज्ञ। एयर वारफेयर के मास्टर। -------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारत 5वीं जनरेशन के विमान के इंजन अमेरिका से लेगा: 14000 करोड़ की डील, अमेरिकी कंपनी 80% तकनीक देने भी तैयार भारत की विमान निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) के बीच जेट इंजन को लेकर कई रक्षा सौदे फाइनल स्टेज में हैं। HAL सूत्रों के मुताबिक सबसे बड़ा सौदा जेट GE 414 इंजन का होने जा रहा है। यह इंजन भारत के 5वीं पीढ़ी के स्वदेशी लड़ाकू विमान एम्का (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) में लगेगा। GE ने इस इंजन की 80% तकनीकी ट्रांसफर की HAL की शर्त मान ली है। पढ़ें पूरी खबर...
Admin