बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामला- संसद में विपक्ष की नारेबाजी:स्पीकर बोले- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा, कांग्रेस सांसदों से कहा- ये आपके संस्कार नहीं
संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर हंगामा करने लगे। कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस सांसदों से कहा- ये आपके संस्कार नहीं हैं। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 6 मिनट चल पाई। स्पीकर ने दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। राज्यसभा में कार्यवाही करीब 1:30 घंटे चली। फिर इसे भी 2 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया। उधर संसद के बाहर मकर द्वार पर बिहार वोटर वेरिफिकेशन मामले पर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया गया। सोनिया गांधी भी इसमें शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने खतरे में लोकतंत्र लिखा पोस्टर लहराया। बिहार SIR विवाद को ग्राफिक्स में समझिए...
Admin