पटना नगर निगम बोर्ड की मीटिंग में फटे कुर्ते, VIDEO:मेयर समर्थक पार्षदों और विरोधियों के बीच हुआ हंगामा; जमकर हुई नारेबाजी
पटना नगर निगम के पार्षदों की मीटिंग में आज जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वे आपस में भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। इस दौरान कई पार्षदों के कुर्ते भी फट गए। हंगामे की वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विवाद के बीच नगर निगम की मेयर सीता साहू भी मौजूद थीं, उन्होंने पार्षदों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। राहुल बोले- चुनाव आयोग BJP का काम कर रहा है बिहार में हो रहे वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर फिर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को उन्होंने भुवनेश्वर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- 'चुनाव आयोग ने नई साजिश की है। चुनाव आयोग भाजपा का काम कर रहा है।' 'महाराष्ट्र में जो चोरी हुई, अब वही चोरी बिहार में होने वाली है। हम भाजपा को चुनाव नहीं चोरी करने देंगे।' पप्पू यादव का बिहार पुलिस पर तंज पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार पुलिस तंज कसा है। उन्होंने X पर लिखा- 'NDA के खगड़िया सांसद के कुत्ता को खोज निकालने के लिए बिहार पुलिस को पूरा देश सलाम करता है।' 'मैं पूरी जिम्मेदारी से प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वह बिहार पुलिस को भारत रत्न से सम्मानित करें। बिहार में गुNDAराज कायम रखने के लिए भी बिहार पुलिस को सर्वोच्च सम्मान दिया जाना चाहिए।' 2 दिनों में पुलिस ने कुत्ता ढूंढ निकाला दरअसल, भागलपुर की इशाकचक थाना की पुलिस ने खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के खोए हुए कुत्ते को 2 दिनों में ढूंढ निकाला। राजेश वर्मा का कुत्ता 2 दिन पहले उनके भागलपुर के खरमनचक वाले आवास से निकलकर भाग गया था। काफी खोजबीन के बाद भी कुत्ते का कुछ पता नहीं चल पाया था। इस बारे में सांसद की ओर से स्थानीय जोगसर थाना की पुलिस को कुत्ते के खो जाने की जानकारी दी गई थी। सांसद का कुत्ता हस्की ब्रीड है, जो साइबेरियन कुत्ता होता है। फिलहाल, पुलिस ने कुत्ते को सांसद के परिजन को सौंप दिया है।
Admin