पटना के पारस हॉस्पिटल में घुसकर गैंगस्टर का मर्डर:10 हत्या के आरोपी को मारी 4 गोलियां; पप्पू यादव बोले-कोई सेफ नहीं, राष्ट्रपति शासन लगे
पटना के पारस अस्पताल में भर्ती मरीज की अपराधियों ने अस्पताल के अंदर घुसकर हत्या कर दी। गुरुवार को शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में अस्पताल के ICU में घुसकर गोली मारी गई। 5 की संख्या में आए अपराधियों ने हॉस्पिटल के बाहर गाड़ी खड़ी की, अस्पताल में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भा सामने आया है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने चंदन को शूट करने का वीडियो भी बनाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक का नाम चंदन मिश्रा है। चंदन, बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए पारस अस्पताल आया था। उसका बवासीर का ऑपरेशन हुआ था। चंदन बक्सर का रहने वाला था। बक्सर में राजेंद्र केसरी नाम के चूना व्यवसायी की हत्या के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया था। उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। पटना SSP ने बताया कि चंदन एक कुख्यात अपराधी था। वो10 से ज्यादा मर्डर केस में आरोपी था। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। CCTV में कैद हुए हत्यारे मर्डर का CCTV भी सामने आया है। इसमें 5 अपराधी बड़े आराम से चंदन मिश्रा के वॉर्ड तक आते हैं। कमरे के बाहर एक-एक कर अपनी कमर से पिस्टल निकालते हैं। फिर कमरे में दाखिल होते हैं। गोली मारकर करीब 30 सेकेंड में बाहर आते हैं। पिस्टल कमर में खोंसकर फरार हो जाते हैं। 15 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा 15 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया था। 18 जुलाई को उसकी पैरोल खत्म हो रही थी। 18 जुलाई को वापस उसे पटना के बेऊर जेल लौटना था। इस बीच तबीयत खराब होने के बाद वह पटना के पारस अस्पताल में अपना इलाज कर रहा था। चंदन हॉस्पिटल के बेड नंबर 209 पर लेटा था। सोए अवस्था में गोली मारी गई। बुधवार को ही डिस्चार्ज होने वाला था। लेकिन किसी कारण से नहीं हो पाया। आज गुरुवार को डिस्चार्ज होने वाला था। चंदन मिश्रा को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पिछले 12 सालों से वह जेल में बंद था। वो बक्सर जेल से भागलपुर और भागलपुर से फिर पटना के बेऊर जेल में सजा काट रहा था। SSP बोले- चंदन के विरोधी गुट ने गोली मारी पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि 'बक्सर निवासी चंदन मिश्रा पर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे। एक मामले में चंदन सजायाफ्ता भी है। चंदन इतना दुर्दांत अपराधी है कि इसे बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इलाज के कारण पेरोल दिया गया था। चंदन के विरोधी गुट ने गोली मारी है।' चश्मदीद बोला- हाथ में पिस्टल थी, चिल्लाकर कह रहे थे मार देंगे पिता का इलाज कराने पहुंचे एक चश्मदीद ने बताया कि 'मैं पानी लेने के लिए अस्पताल से बाहर निकला था। तभी अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर अंदर आ रहे थे। वो चिल्ला-चिल्लाकर मारने की बात कह रहे थे। अब मुझे डर लग रहा है। अस्पताल में घुसकर मरीज की हत्या हो रही है। कहीं मेरे पिता की भी हत्या न हो जाए।' 'यहां की सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। मरीज के परिजनों को आसानी से मुलाकात करने नहीं दिया जाता है। मरीज से मिलने के लिए 11:30 से 12:30 तक का ही समय दिया जाता है, लेकिन अपराधी हथियार लेकर घुस जा रहे हैं। मर्डर कर देते हैं।' हॉस्पिटल में मर्डर पर पॉलिटिकल रिएक्शन ----------------------- इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए... भास्कर एक्सक्लूसिव- ICU में मारे गए चंदन मिश्रा की पूरी कहानी:ऐलान कर के करता था मर्डर, बक्सर में दिनदहाड़े व्यवसायी को मारा, उम्रकैद की मिली थी सजा भास्कर एक्सक्लूसिव पटना के अस्पताल में 30 सेकेंड में गैंगस्टर का मर्डर,VIDEO:कमर से पिस्टल निकालते हुए वॉर्ड में घुसे 5 बदमाश; गोली मारी, पिस्टल खोंसी और भाग निकले मर्डर केस से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए....
Admin