पंजाब में वकील ने भाई-भाभी, भतीजी पर कार चढ़ाई:साढ़े 3 एकड़ जमीन को लेकर सगे भाइयों में झगड़ा हुआ; VIDEO सामने आया
पंजाब के मोगा जिले में एक परिवार के बीच कुछ समय से चल रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक भाई ने अपने ही बड़े भाई, भाभी और भतीजी पर कार चढ़ा दी। इससे तीनों घायल हो गए। खून से लथपथ तीनों घायलों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला तेज रफ्तार कार से जान बचाने के लिए भागती है। फिर ये तेज रफ्तार कार बच्ची और उसके पिता को काफी दूर से घसीट कर लाती है। इसके बाद उसकी मां भी गाड़ी की चपेट में आ जाती है। बच्ची के सिर और नाक पर चोट आई है। जबकि, पिता भी गंभीर रूप से घायल है। थाना धर्मकोट पुलिस ने परिवार के बयानों पर आरोपी पति-पत्नी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्ची को गंभीर चोट आने के कारण सरकारी अस्पताल मोगा से उसे रेफर कर दिया है। उसका इलाज मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। 3 PHOTOS में देखिए घटना... 2 पॉइंट में जानिए पूरा मामला... लड़की बोली- चाचा ने दादा को गाली दी थी
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती बलविंदर सिंह की बेटी मुस्कान जीत कौर ने कहा- मेरे चाचा दिलबाग सिंह दादा जी को गालियां दे रहे थे। उन्हें जब रोका तो रमन और दीपा नाम के दो युवकों ने उन्हें इशारा किया। इसके बाद चाचा ने जानबूझकर पिता, मां और मुझ पर गाड़ी चढ़ा दी। मुस्कान ने बताया- गाड़ी तेज रफ्तार में थी। चाचा का निशाना मेरे दादा को मारने का था, लेकिन उन्हें एकदम खींच कर हमने बचा लिया, लेकिन मेरे सिर और नाक पर चोट लग गई। मुस्कान ने बताया कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ती है। छोटे भाई और उसकी पत्नी पर केस
इस मामले में DSP हरमनदीप सिंह ने कहा कि धर्मकोट के गांव गट्टी जट्टा में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। दो पक्षों में बीते रविवार (13 जुलाई) को झड़प हुई। इस मामले में आरोपी दिलबाग सिंह और उसकी पत्नी रमनदीप कौर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर कार्रवाई की जाएगी।
Admin