पंजाब में बाढ़, ट्रैक्टर पर गई बारात, दूल्हा भी साथ:हरियाणा में बारिश से बिगड़े हालात; हिमाचल में चलती बस पर चट्टान गिरी, देखें VIDEO
तेज बारिश ने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हरियाणा में यमुना, टांगरी, मारकंडा, घग्गर और सहायक नदी राक्षी ओवरफ्लो हैं। 3 दिन से हथिनीकुंड बैराज के गेट खुले हैं। 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरा पंजाब बाढ़ की चपेट में है। यहां अभी तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में चलती प्राइवेट बस पर पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिर गई। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं। इसके अलावा कुल्लू और मंडी में कई घर गिर गए। राज्य में अभी तक 341 लोगों की मौत हो चुकी है। देखें VIDEO...
Admin