पंजाब की AAP सरकार में रील्स-शॉर्ट वीडियो का क्रेज:मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री तक बना रहे; 2027 चुनाव से पहले इस सक्रियता की 8 वजहें

पंजाब की AAP सरकार में रील्स-शॉर्ट वीडियो का क्रेज:मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री तक बना रहे; 2027 चुनाव से पहले इस सक्रियता की 8 वजहें
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में भी रील्स और शॉर्ट वीडियोज का क्रेज खूब चल रहा है। CM भगवंत मान से लेकर उनके तमाम मंत्री अपने कामकाज की रील या शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सरकार के इस कदम को यूथ से जोड़ने की कोशिश माना जा रहा है। सीएम और मंत्रियों के अलावा विधायकों को भी रील्स का पूरा चस्का है। वह भी अपने रूटीन कामकाज और चेकिंग वगैरह के शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले CM भगवंत मान हैं। जिनके अकेले फेसबुक पर ही 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। AAP सरकार को इससे क्या फायदा, 8 पॉइंट में जानिए.. AAP के लिए यह जरूरी क्यों...