जयराम रमेश बोले- राहुल गांधी हाइड्रोजन-यूरेनियम बम फोड़ने वाले हैं:CWC की मीटिंग के बाद तेलंगाना में सरकार बनी; यहां भी महागठबंधन सत्ता संभालेगा
आजादी के बाद पहली बार आज यानी 24 सितंबर को पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक हुई। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कांग्रेस से सीनियर लीडर मौजूद रहे। बैठक करीब साढ़े 4 घंटे तक चली। 51 लोगों ने बैठक को संबोधित किया। मीटिंग में 2 प्रस्ताव पारित किए गए। एक राजनीतिक प्रस्ताव था। दूसरी बिहार की जनता से अपील। मीटिंग के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि, 'तेलंगाना में सितंबर 2023 में ऐसी ही CWC की मीटिंग हुई थी और 2 महीने के अंदर कांग्रेस की सरकार बनी थी। अब पटना में काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ अभियान चला, वो अभियान जारी रहेगा। आगे एक महीने में राहुल गांधी मिनी हाइड्रोजन बम, हाइड्रोजन बम, यूरेनियम बम सहित अलग-अलग बम फोड़ने वाले हैं।' केंद्र और बिहार सरकार पर बरसे खड़गे बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, बीजेपी नीतीश कुमार को मेंटली रिटायर्ड मान चुकी है। वो उन्हें बोझ मानती है। इसके साथ ही उन्होंने बेरोजगारी, किसान, बाढ़ को लेकर NDA पर निशाना साधा। वोटर वेरिफिकेशन को लेकर चुनाव आयोग को घेरा। तो अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री को फेल बताते हुए कहा, PM के दोस्तों की वजह से आज देश संकट में है।' मीटिंग में मल्लिकार्जुन खड़गे की 7 बड़ी बातें CWC की बैठक के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Admin