गुरुग्राम में पालतू कुत्ते ने महिला को नोचा, VIDEO:पॉश इलाके में मॉर्निंग वॉक कर रही थीं; अचानक हाथ जबड़े में दबोच लिया

गुरुग्राम में पालतू कुत्ते ने महिला को नोचा, VIDEO:पॉश इलाके में मॉर्निंग वॉक कर रही थीं; अचानक हाथ जबड़े में दबोच लिया
हरियाणा में गुरुग्राम के पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर हस्की नस्ल के एक पालतू कुत्ते ने सैर कर रही महिला पर अचानक हमला कर दिया। महिला इस दौरान सामने से आ रही थी। कुत्ते ने महिला के हाथ को दांतों में दबोच लिया। कुत्ते के हमले के बाद महिला जमीन पर गिर गई। उसके आसपास काफी लोग थे, जो पहले कुछ देर खड़े तमाशा देखते रहे। बाद में उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते से महिला का हाथ छुड़वाया। महिला इसमें बुरी तरह जख्मी हुई है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। कुत्ते के हमले से जुड़े 5 PHOTOS... सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला... महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं, और वह सदमे में है। हालांकि अभी तक पीड़ित महिला की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब गुरुग्राम में पालतू कुत्तों के हमले की घटना सामने आई हो। बीते कुछ वर्षों में शहर में कई ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें पालतू कुत्तों ने लोगों पर हमला किया। स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर चिंता जताई है और मांग की है कि रिहायशी इलाकों में पालतू कुत्तों को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।