गुरुग्राम में दो गोदामों में लगी आग:30 स्कूटी-4 ऑटो जले, शॉर्ट सर्किट की आशंका; 4 घंटे में पाया काबू
गुरुग्राम के सेक्टर-18 में मारुति सुजुकी कंपनी के सामने दो गोदामों में आधी रात को भीषण आग लग गई, जिसमें 30 से अधिक स्कूटी, चार ऑटो रिक्शा और बड़ी संख्या में स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए। आग रात करीब 1:30 बजे फोम के एक गोदाम में लगी, जो तेजी से फैलकर पास के स्कूटी और स्पेयर पार्ट्स के गोदाम तक पहुंच गई। लपटें इतनी भयानक थीं कि दोनों गोदाम कुछ ही देर में आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटों की मेहनत से आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को अन्य आसपास की इमारतों तक फैलने से रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फायर अधिकारियों ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और गोदाम मालिकों से संपर्क कर हादसे की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
Admin