इंदौर में पश्चिमी हवा ने बढ़ाई गर्मी:जून की सबसे गर्म दोपहर, 39.6 डिग्री तापमान के साथ पहली बार सामान्य स्तर पर पहुंचा

इंदौर में पश्चिमी हवा ने बढ़ाई गर्मी:जून की सबसे गर्म दोपहर, 39.6 डिग्री तापमान के साथ पहली बार सामान्य स्तर पर पहुंचा
इंदौर में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी तापमान में 1 डिग्री का इजाफा हुआ और 39 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। इससे लोग काफी हलाकान हो गए। अभी मौसम का जो सिस्टम बना हुआ है उससे अनुमान है कि दिन का पारा 40 डिग्री पार जा सकता है। मंगलवार सुबह से भी मौसम साफ है। अभी स्थिति यह है कि सुबह 11 बजे बाद ही तेज गर्मी का असर शुरू हो जाता है जो शाम 4 बजे तक ज्यादा रहता है। खास बात यह कि जून माह में पहली पार दिन का तापमान 39.6 (0) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने के साथ पहली बार सामान्य पर आया है। रात में भी गर्मी का असर है। सोमवार रात का तापमान 26.2 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि 12 जून से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसी दौरान 3-4 दिन में मानसून भी मप्र में दाखिल हो सकता है। यह मंडला, बालाघाट और आसपास के जिलों से प्रवेश करेगा। इंदौर में 15 जून के बाद ही इसकी एंट्री होगी। यदि पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो मानसून के एंटर होने से पहले प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहता है। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल गर्म रहता है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग भी जमकर तपते हैं। जून के आखिरी दिनों में ही टेम्प्रेचर से थोड़ी राहत मिलने लगती है। हालांकि, जून में रात का टेम्प्रेचर 8 से 10 डिग्री तक लुढ़क जाता है। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इसलिए तेजी से बढ़ी गर्मी मौसम विभाग के मुताबिक पिछले एक हफ्ते के दौरान वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय के उत्तर से गुजरा। उसका देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों पर कोई खास असर नहीं हुआ। इस साल पहली बार ऐसा हुआ है। साथ ही पाकिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों का तापमान पिछले दो दिनों से 48-49 डिग्री चल रहा है। हवा की दिशा पश्चिमी है। हवा में नमी न के बराबर हो गई है। इसी का नतीजा है कि उत्तर भारत के राज्यों में गर्म हवाएं चल रही हैं। इसका असर इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में है। इंदौर के जून का तापमान ​​​​​​