अयोध्या में बुजुर्ग महिला को घरवालों ने सड़क पर फेंका...VIDEO:रात 2 बजे ई-रिक्शा से लाए, सड़क पर लिटाया, चादर ओढ़ाई...मौत
अयोध्या से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला को घरवाले सड़क किनारे छोड़कर चले गए। बुधवार रात करीब 2 बजे एक युवक और दो महिलाएं ई-रिक्शा से बुजुर्ग महिला को लेकर पहुंचीं। बुजुर्ग को हाथ से उठाकर सड़क किनारे लिटा दिया। लौटते वक्त एक महिला ने बुजुर्ग को चादर ओढ़ा दी। फिर दूसरी महिला आई उसने चेहरे से चादर हटा दी। फिर तीनों ई-रिक्शे से वापस चले गए। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। बुजुर्ग महिला सुबह तक वहीं पड़ी रही। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो देखा महिला के गले में जख्म के निशान थे। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरा मामला किशुन दासपुर मोहल्ले का है। बुजुर्ग महिला और परिवार की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने पोस्टर जारी किए हैं। 4 तस्वीरों में देखिए... वीडियो में क्या दिख रहा है, जानिए
1 मिनट 22 सेकेंड का CCTV वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक ने जींस और शर्ट पहन रखी है, जबकि एक महिला सूट और दूसरी साड़ी पहने हुए है। पुरुष और सूट पहने महिला बुजुर्ग को उठाकर सड़क किनारे रख देते हैं। फिर एक महिला उसे चादर से ढंक देती है। थोड़ी देर बाद दूसरी, साड़ी पहने महिला आती है और बुजुर्ग के चेहरे को देखती है। चेहरे से चादर हटा देती है। इसके बाद तीनों ई-रिक्शा में बैठकर चले जाते हैं। उनके जाने के बाद बुजुर्ग महिला करीब 10 मिनट तक हाथ-पैर हिलाती है, फिर हलचल बंद हो जाती है। बुजुर्ग महिला को फर्नीचर दुकान के बाहर छोड़ गए थे बुजुर्ग महिला को जिस दुकान के बाहर छोड़कर गए थे। दैनिक भास्कर वहां भी पहुंचा। जिस दुकान पर महिला को छोड़ा गया था वह फर्नीचर की दुकान थी। हमने यहां के दुकान मालिक और फर्नीचर कारीगर घनश्याम वर्मा से बात की।
उन्होंने बताया कि मैं सुबह 8.30 बजे आए थे हमने देखा कि महिला यहां पर लेटी थी। मेरी दुकान में ही कैमरा लगा है जिस पर पूरी घटना दर्ज हो गई है। उन्होंने बताया कि मैंने पूछा कि माता जी आपका घर कहां पर वह कुछ बोल नहीं पा रहीं थी।
क्योंकि उनके गले में गांठ जैसा कुछ था। हमने पानी पिलाने की भी कोशिश की लेकिन गांठ की वजह से वह पानी भी नहीं पी पा रहीं थी। इसके साथ ही यहां पर पड़ोसी दुकानदार भी आ गए और हमने पुलिस व एंबुलेंस को बुलाया। जब बुजुर्ग महिला यहां से गई थी तब उनको होश था। वहीं पड़ोसी दुकानदार रामदरश वर्मा ने कहा कि सुबह जब हम अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो महिला यहां पर लेटी थी। इसके बाद हमने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। एंबुलेंस को भी फोन किया जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा जो भी लोग महिला को यहां छोड़कर गए हैं उनपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- बुजुर्ग महिला की पहचान के लिए पोस्टर जारी
अयोध्या कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया- बुजुर्ग महिला की मौत के बाद घटनास्थल के आसपास 100 से ज्यादा CCTV को खंगाल जा रहा है। जिले के सभी ग्राम प्रधानों और थानों को बुजुर्ग महिला की फोटो भेज कर उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। बुजुर्ग महिला के पोस्टर और पंपलेट जगह-जगह लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। गले की गांठ में पड़ गए थे कीड़े
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सत्यजीत वर्मा ने बताया- बुजुर्ग महिला को गुरुवार सुबह 10 बजे के आसपास लाया गया था। अस्पताल में आने के बाद महिला अचेत थी। सर्जन ने देखा तो गले में कई गांठें मिली थीं। उसकी ड्रेसिंग की गई। गांठों में कीड़े पड़ गए थे। डॉक्टरों की टीम ने महिला को बचाने का बहुत प्रयास किया। करीब 8 घंटे बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार पर कानून सख्त; कोर्ट छीन सकता है बच्चों से संपत्ति ------------------ ये खबर भी पढ़िए बुजुर्ग मां को काशी में घाट पर छोड़ गई बेटी; कानपुर में बोली- गलत नहीं किया; रातभर चिल्लाती और उठ-उठकर भागती थीं 'जिसको मैंने गोद में सुलाया वो मुझे घाट पर सुलाकर चली गई। बेटी को बेटे से कम नहीं समझा। उसे हल्का सा बुखार आ जाता था तो मैं रातभर जागती थी। लोग पूछते थे कि सिर्फ एक बेटी है तो मैं कहती थी यही मेरा बेटा है। बेटी के आगे बेटे की चाहत नहीं थी। लेकिन क्या पता था, अंतिम दिनों में अपनों के लिए इतना बोझ बन जाऊंगी। मेरी बेटी ही इस कदर तड़प-तड़पकर मरने के लिए छोड़ देगी।' पढ़िए पूरी खबर
Admin