अजनास में 5 साल की बच्ची को सांप ने काटा:खेलते-खेलते सो गई, निंद खुलने पर बताया; अस्पताल पहुंचने के 10 मिनट बाद मौत
हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र के गांव अजनास में शुक्रवार रात सांप के काटने से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची मजदूर रामकिशन कोरकू की बेटी दीपिका उर्फ कुप्पा थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे दीपिका घर में खेल रही थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। बच्ची खेलते-खेलते सो गई। करीब एक घंटे बाद जब उसकी नींद खुली तो तबीयत बिगड़ने पर उसने बताया कि उसे सांप ने काटा है और सांप घर की दीवार की दरार में चला गया है। देर रात पहुंचे अस्पताल, चंद मिनटों में तोड़ा दम परिजन रात करीब तीन बजे बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Admin