हिमाचल में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी:8 लोगों की मौत, 21 घायल; मरने वालों में 4 महिलाएं; न्यायिक जांच के निर्देश

हिमाचल में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी:8 लोगों की मौत, 21 घायल; मरने वालों में 4 महिलाएं; न्यायिक जांच के निर्देश
हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज (गुरुवार) सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। SP मंडी ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में 4 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। घायलों को स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। चार घायल अभी भी सरकाघाट अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 17 घायलों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज और एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि HP-28-A-3717 नंबर बस गुरुवार सुबह करीब 9 बजे सरकाघाट से दुर्गापुर जा रही थी और करीब पौने 10 बजे सरकाघाट-जमनी-दुर्गापुर सड़क पर मसेरन तालगरा के पास अचानक बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई। बस में ड्राइवर कंडक्टर समेत कुल 29 यात्री सवार थे। अब तक हादसे के कारण मालूम नहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी और खुद भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, यह हादसा तीखे मोड़ पर ड्राइवर द्वारा बस पर नियंत्रण खोने से हुआ है। SP बोली- 8 की मौत, 21 घायल SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि 8 यात्रियों की मौत और 21 यात्री घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्स बिलासपुर और नेरचौक चौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। विधायक बोले- न अल्ट्रासाउंड और न एम्बुलेंस सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर घायलों का हाल जानने सरकाघाट अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, अस्पताल में न अल्ट्रासाउंड और न ही एम्बुलेंस सुविधा है। वह इस मसले को विधानसभा में उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु पर शोक जताया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकाघाट बस हादसे के मृतकों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन मंडी को मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि जल्द प्रदान करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने न्यायिक जांच के निर्देश दिए हादसे की सूचना मिलने के बाद डिप्टी CM एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला से सरकाघाट पहुंचे। उन्होंने पहले AIIMS बिलासपुर में भर्ती घायलों का हाल जाना। इसके बाद वह सरकाघाट पहुंचे। डिप्टी सीएम ने इस मामले की न्यायिक जांच के निर्देश दिए है। बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान 1. बलवीर (60) पुत्र साजू राम गांव पाटी भलयारा सरकाघाट मंडी 2. अंतरिक्ष (17) पुत्र किशोरी लाल गांव गरौडु सरकाघाट 3. बर्फी देवी (80) पत्नी रूप सिंह गांव भलयाणा सरकाघाट 4. गीता देवी (65) पत्नी विसन चन्द गांव रसेहड सरकाघाट 5. डोमा देवी (70) पत्नी लस्करी राम गांव रमेहड सरकाघाट 6. कलासी देवी (60) पत्नी काशीराम गांव तलगरा सरकाघाट 7. सुमन कुमार (33) पुत्र जगदीश चंद गांव मसेरन सरकाघाट इस हादसे में सुमन (33),कैलाशी (60), कृष्ण चंद (47), कल्पना (30), सुरेश (38), शनाया (6), तुलसी (37), भूमा देवी, जगदीश,रूमा देवी (64), कामना (24), प्रेम कुमारी (58), सूरज (27), वंदना (45), दास (35), रंजीत (56), माशा देवी (46), शालू (26),मीरा देवी (57), पूनम (25), माया देवी (28), गीता देवी (50) शामिल है। हादसे के बाद की PHOTOS...