हरियाणा में लव मैरिज के बाद युवक बना लुटेरा:नौकरी छूटी तो पत्नी के शौक पूरे नहीं कर पाया; ज्वेलर रिश्तेदार से ही ₹50 लाख लूट डाले

हरियाणा में लव मैरिज के बाद युवक बना लुटेरा:नौकरी छूटी तो पत्नी के शौक पूरे नहीं कर पाया; ज्वेलर रिश्तेदार से ही ₹50 लाख लूट डाले
हरियाणा में लव मैरिज कर पत्नी के शौक पूरे करने के लिए एक युवक लुटेरा बन गया। उसने अपने ही ज्वेलर रिश्तेदार से 50 लाख की लूट कर डाली। जिसमें ज्वेलर के पास काम करने वाले कारीगर को भी लालच देकर मिला लिया। यही नहीं, लूटपाट के वक्त ज्वेलर से बुरी तरह मारपीट भी कर डाली। हालांकि पुलिस से ज्यादा देर तक इनका गैंग बच नहीं पाया। पुलिस ने एक कॉल से मास्टरमाइंड समेत उसके 6 साथी अरेस्ट कर लिए। जिसके बाद पूरी साजिश का खुलासा हुआ। इनका एक साथी फरार है, जो पानीपत का रहने वाला है। सबसे पहले लूट की पूरी कहानी पढ़िए... कैसे पकड़े गए लूटेरे, यहां जानिए... गिरफ्तारी के बाद लूट की पूरी कहानी सामने आई... लूट को लेकर पुलिस ने क्या कहा इस बारे में जुलाना थाने के SHO रविंद्र कुमार ने बताया कि लूट के मामले में 6 लोग पकड़े जा चुके हैं। इनमें मास्टरमाइंड जींद के जुलाना का हरिओम, जतिन और सुमित, मुआना गांव का रवि वर्मा, बूढ़ा बाबा बस्ती का साहिल और विकास नगर का विशाल शामिल है। पानीपत का रहने वाला अभिषेक उर्फ शेखू अभी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। एसएचओ ने कहा कि मास्टरमाइंड हरिओम की कारीगर को की गई कॉल से लूट की घटना का खुलासा हो गया।