हरियाणा की नाबालिग छांगुर बाबा के चंगुल में फंसी:बोली- पहले रेप, फिर स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया; अश्लील VIDEO दिखाकर डराते थे
उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण कराने के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के जाल में फंसी हरियाणा के फरीदाबाद की नाबालिग लड़की ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। लड़की का कहना है कि धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे जबरन देह व्यापार कराया गया। दिल्ली में बंधक बनाकर रखने के दौरान नेहा खान उसको कई बार स्पा सेंटर लेकर गई, जहां पर उसके साथ कई लोगों ने संबंध बनाए। उसके वीडियो भी बनाए गए, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप कराया जाता था। पीड़िता का कहना है कि यूपी के बदायूं की रहने वाली साबिया ने फरीदाबाद में धर्मांतरण का नेटवर्क फैलाया हुआ है। साबिया ने ही आमिर हुसैन और उसकी बहन नेहा के साथ उसकी मुलाकात छांगुर बाबा से कराकर धर्मांतरण कराया। बता दें कि इस मामले में पुलिस आमिर हुसैन और उसकी बहन नेहा खान को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के बाद नेहा को जेल भेजा जा चुका है, जबकि आमिर हुसैन अभी रिमांड पर चल रहा है। पुलिस उसे 16 जुलाई को कोर्ट में पेश करेगी। यहां जानिए लड़की ने क्या-क्या खुलासे किए... पीड़िता बोली- पढ़ लिखकर वकील बनना चाहती हूं
पीड़िता का कहना है कि मैं अब आगे की पढ़ाई करना चाहती हूं। मेरा सपना है कि कानून की पढ़ाई करके ऐसे लोगों को सजा दिलवाने का काम करूं जो धर्मांतरण की आड़ में लड़कियों को देह व्यापार जैसे धंधे में धकेल देते हैं। मेरी मांग है कि आरोपी आमिर और नेहा खान को सख्त से सख्त सजा मिले। पुलिस करेगी दिल्ली के जवान से पूछताछ
फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आमिर और उसकी बहन नेहा गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस जल्द ही जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा और आरोपी आमिर हुसैन के जीजा नवाब खान से भी पूछताछ कर सकती है। आरोपी के मोबाइल को भी ,बदायूं के ददमई गांव से बरामद किया जाएगा। आरोपियों ने इसी मोबाइल में रेप पीड़िता के अश्लील वीडियो और फोटो रिकार्ड किए थे। ----------------- छांगुर बाबा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... छांगुर बाबा ने हरियाणा की लड़की का भी धर्मांतरण कराया:बोली- मुझसे शादी करने को कहा, ताबीज खिलाया, उर्दू में लिखी पर्ची दी उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण कराने के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा का धर्मांतरण नेटवर्क हरियाणा तक फैला था। हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने बड़ा खुलासा किया। उसने कहा कि आमिर हुसैन नाम के एक युवक ने उसको प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद दिल्ली में छांगुर बाबा से मुलाकात कराई। (पूरी खबर पढ़ें)
Admin