स्लेजिंग विवाद पर गिल बोले-इंग्लैंड 90 सेकंड देरी से आई:स्टोक्स ने कहा- अगर किसी ने स्लेजिंग की, तो हम पीछे नहीं हटेंगे

स्लेजिंग विवाद पर गिल बोले-इंग्लैंड 90 सेकंड देरी से आई:स्टोक्स ने कहा- अगर किसी ने स्लेजिंग की, तो हम पीछे नहीं हटेंगे
भारत और इंग्लैंड के बीच का स्लेजिंग विवाद थमाने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को चौथे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा- 'हमारी टीम जानबूझकर स्लेजिंग की शुरुआत नहीं करेगी, लेकिन अगर विपक्षी टीम आक्रामक व्यवहार करती है, तो हम पीछे नहीं हटेंगे।' वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी स्लेजिंग पर कहा- 'जो हुआ, वह खेल की भावना के खिलाफ था।' दरअसल, लॉर्ड्स टेस्ट तीसरे दिन भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड की लेट-लतीफी से परेशान होकर इंग्लिश ओपनर्स को गाली दे दी थी। इस पर विवाद हो गया। स्लेजिंग विवाद पर दोनों कप्तानों की बात... गिल बोले- इंग्लिश टीम 90 सेकेंड लेट बैटिंग करने आई मैं साफ कर देना चाहता हूं। इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए 90 सेकेंड लेट आई थी, 10-20 नहीं, बल्कि पूरे 90 सेकंड। हमने उस समय ऐसा रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन उस वक्त से ही माहौल बन गया था। मुझे लगता है जो हुआ, वह खेल की भावना के खिलाफ था। स्टोक्स ने कहा- हम भी पीछे नहीं हटेंगे हम खुद से कुछ शुरू नहीं करना चाहते, लेकिन अगर कोई हमारे खिलाफ आक्रामक होगा, तो हम भी जवाब देंगे। हर टीम ऐसा करती है। सीरीज बड़ी है, दबाव दोनों टीमों पर है, और ऐसे में भावनाएं बढ़ना स्वाभाविक है। क्या है पूरा मामला? लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन का आखिरी सेशन चल रहा था। दिन का खेल समाप्त होने में कुछ ही समय बाकी था। भारतीय टीम पहली पारी में 387 रन पर ऑलआउट हो गई। यहां इंग्लैंड को दूसरी पारी शुरू करने के लिए 10 मिनट का समय मिला था, लेकिन इंग्लिश टीम 90 सेकंड देरी से बैटिंग करने आई। इंग्लिश ओपनर क्रॉली ने साइड स्क्रीन का बहाना बनाकर बुमराह को दो बार रोका। इतना ही नहीं, ग्लव्स पर बॉल करने के बाद मेडिकल सपोर्ट की मांग की। इससे साफ पता चल रहा था कि इंग्लिश ओपनर्स टाइम पास कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय कप्तान गिल और तेज गेंदबाज सिराज ने नाराजगी जताते हुए स्लेजिंग की। बताया जा रहा है कि गिल ने इंग्लिश ओपनर्स को गाली दी थी। गिल की खास बातें... स्टोक्स की खास बातें... इंग्लैंड सीरीज 2-1 से आगे, चौथा टेस्ट कल से 5 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। टीम ने पहला और तीसरा टेस्ट जीता था। भारत ने बर्मिंघम में दूसरा टेस्ट जीता। चौथा टेस्ट जीतकर टीम इंडिया सीरीज को 2-2 से बराबर कर सकती है। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के द ओवल स्टेडियम में होगा। चौथा टेस्ट 23 जुलाई से खेला जाएगा। ---------------------------------------- भारत के इंग्लैंड दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए... मैनचेस्टर टेस्ट की प्लेइंग-11 में 2 बदलाव करेगी टीम इंडिया एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की प्लेइंग-11 में टीम इंडिया कम से कम 2 बदलाव तो जरूर करेगी। लॉर्ड्स टेस्ट खेलने वाले आकाशदीप और नीतीश कुमार रेड्डी इंजर्ड हो गए हैं। ऐसे में दोनों प्लेइंग-11 से बाहर होंगे। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दूल ठाकुर और अंशुल कम्बोज में से किन्हीं 2 प्लेयर्स को मौका मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर