सोशल मीडिया यूजर पर भड़के पूर्व क्रिकेटर:बोले-जिंदगी में कुछ अच्छा करो, व्यक्ति ने कहा-पंजाब डूब रहा, हरभजन पत्नी की फिल्म प्रमोशन में लगे
पंजाब में बाढ़ से स्थिति गंभीर होती जा रही है। इसी बीच एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और आप नेता राघव चड्ढा को ट्रोल किया और लिखा कि दोनों राज्यसभा के दोनों सदस्य पंजाब की स्थिति की अनदेखी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हरभजन सिंह अपनी पत्नी की फिल्म की प्रोमोशन में लगे हुए हैं। इस ट्वीट के बाद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया यूजर जवाब दिया। बता दें कि पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा के 7 जिले इस वक्त बाढ़ के हालातों का सामना कर रहे हैं। अब जानें सोशल मीडिया यूजर ने क्या लिखा- हरभजन पत्नी की फिल्म प्रोमोशन तो राघव चड्ढा परिवार के फ्यूचर में व्यस्त
सोशल मीडिया यूजर ने X पर लिखा-पंजाब बाढ़ में डूबा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा कपिल शर्मा शो पर अपने परिवार के भविष्य की बातें कर रहे हैं। वहीं, पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन सिंह उस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं जिसमें उनकी पत्नी ने एक किरदार निभाया है। ये तो हद है!, ये पोस्ट व्यक्ति द्वारा अपने एक्स अकाउंट से किया गया था। जिसके बाद हरभजन सिंह ने उक्त पोस्ट का कुछ मिनटों बाद की पंजाबी में करारा जवाब दिया। हरभजन ने लिखा-मैं हालात देखकर आया हूं, तुम्हारी तरह मैसेज नहीं कर रहा
इस पोस्ट पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भड़क उठे और उन्होंने तुरंत जवाब देते हुए लिखा- जा ओए चवला (पंजाबी में किसी को बेवकूफ कहना), मैं खुद वहां जाकर लोगों से मिलकर आया हूं। मुख्यमंत्री साहब को भी बताया, फिर वो भी वहां पहुंचे। तेरे जैसे घर बैठकर सिर्फ फोन पर ट्वीट नहीं किया। हरभजन ने आगे कहा- तेरी पंजाब या देश के लिए क्या योगदान है..?, सिर्फ सोशल मीडिया पर लेक्चर देने से अच्छा है कि कुछ बेहतर कर जिंदगी में, बजाय इसके कि दूसरों को नीचा दिखाए। हरभजन सिंह का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Admin