सोने के भाव स्थिर, चांदी में हल्की तेजी:इंदौर में सोना 96900 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी 102000 रुपये पर कारोबार
इंदौर सराफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में स्थिरता रही जबकि चांदी के भाव में मामूली तेजी दर्ज की गई। सोना केडबरी शनिवार के बंद भाव 96,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। वहीं, चांदी चौरसा 1,02,000 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की संभावनाओं ने निवेशकों में जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ाई है। बीते सप्ताह बुलियन मार्केट में तेजी के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में कीमतें स्थिर रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति लोकल बाजार (इंदौर) उज्जैन बाजार बादाम के दाम कैलिफोर्निया से भी सस्ते, तेजी की संभावना इंदौर में इन दिनों बादाम के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार की तुलना में कम हैं। कैलिफोर्निया में स्टॉक लगभग खत्म हो गया है और नया स्टॉक अक्टूबर के अंत या नवंबर में आएगा। तब तक भारत में खपत का समय रहेगा, खासतौर पर रक्षाबंधन और दीपावली जैसे त्योहारों में। बादाम के प्रमुख उत्पादक केंद्र कैलिफोर्निया में कीमतें धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। वहां पर बादाम के दाम नीचे में ₹850 प्रति किलो तक बोले जा रहे हैं, जबकि भारतीय बाजार में अमेरिकी बादाम ₹780 प्रति किलो तक बिक रहा है। यानी अभी भारतीय बाजार में बादाम के दाम लागत से भी नीचे हैं। स्टॉकिस्टों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। बादाम व्यवसायी कमल छत्री के अनुसार मई में बादाम आयात के सौदे भी अप्रैल की तुलना में कम हुए हैं। ऐसे में आने वाले समय में बादाम में तेजी तय मानी जा रही है
Admin