सांपों से खेलना इस युवक के बाएं हाथ का खेल, वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग
UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे से एक अनोखी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवक का सांपों से खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया है, क्योंकि जिस काम से लोग डरकर दूर भागते हैं, उसे यह युवक पलक झपकते ही कर दिखाता है.
नंगे हाथों से सांप को पकड़ लेता है युवक
बताया जा रहा है कि युवक सांप पकड़ने में माहिर है और अब तक वह हजारों सांप और विषखापर पकड़कर उन्हें जंगल में छोड़ चुका है. खास बात यह है कि युवक बिना किसी डर के नंगे हाथों से सांपों को पकड़ लेता है और उन्हें सुरक्षित तरीके से वापस जंगल में पहुंचा देता है. लोग उसकी इस कला को देखकर अचंभित रह जाते हैं और कई बार मौके पर मौजूद लोग मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बना लेते हैं.
View this post on Instagram
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी कस्बे या आस-पास के गांवों में कहीं सांप निकल आता है, तो लोग सबसे पहले इसी युवक को बुलाते हैं. वह तुरंत पहुंचकर सांप को पकड़ लेता है और किसी को नुकसान पहुंचने से पहले ही उसे दूर जंगल में छोड़ आता है.
सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा है कि युवक बेहद फुर्ती से सांप को काबू में करता है. लोगों का कहना है कि यह काम बहुत खतरनाक है, लेकिन उसके आत्मविश्वास और अनुभव की वजह से वह बिना डरे यह सब कर पाता है.
इस युवक की बहादुरी और कला को देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग यह भी सलाह दे रहे हैं कि सांप पकड़ने का काम बेहद जोखिम भरा है और इसे करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए. बावजूद इसके, सुमेरपुर का यह युवक अपनी इस कला से न केवल इलाके में बल्कि अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें: स्पाइडर-मैन का कट गया 15000 का चालान, पुलिस ने जब्त की बाइक, वीडियो वायरल
Admin