सड़क पर चल रहे लोगों को कार ने बुरी तरह से रौंदा- वीडियो देख कांप उठेगी रूह

सड़क पर चल रहे लोगों को कार ने बुरी तरह से रौंदा- वीडियो देख कांप उठेगी रूह

सड़क पर चलना सुरक्षित नहीं रह गया है. खासकर तब, जब लापरवाह ड्राइवर स्टेयरिंग थामे होते हैं और गलियों को रेस ट्रैक समझ बैठते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक खौफनाक वीडियो यही साबित कर रहा है. वीडियो में एक तेज रफ्तार आर्टिगा कार ने दो पैदल चल रहे लोगों को इतनी बेरहमी से कुचला कि देखकर रूह कांप जाए. एक शख्स तो टकराकर गिर गया, लेकिन दूसरा व्यक्ति कार के पहियों के नीचे आ गया और कुछ मीटर तक घिसटता चला गया. ये पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब इंटरनेट पर सनसनी बन चुकी है.

आर्टिगा ने मारी राहगीर को टक्कर

तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर शहर की गलियों में कहर बरपा दिया है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो राहगीर एक संकरी गली से सामान्य रफ्तार में गुजर रहे होते हैं. तभी पीछे से आती एक तेज रफ्तार आर्टिगा कार अचानक उन पर चढ़ दौड़ती है. पहले तो गाड़ी की टक्कर से एक व्यक्ति दूर जा गिरता है, लेकिन दूसरा शख्स कार के नीचे आ जाता है. हादसा इतना भयानक था कि कार के पिछले पहिए उस व्यक्ति के ऊपर से गुजर जाते हैं और उसे घसीटते हुए कई मीटर तक ले जाते हैं. सड़क पर चीख-पुकार मच जाती है. घटना के बाद आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आते हैं, कुछ लोग मदद के लिए दौड़ते हैं और वहीं वीडियो रुक जाता है.

डर और गुस्से से भर गए लोग

इस दर्दनाक वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. लोग इस वीभत्स दुर्घटना को देखकर डर और गुस्से से भर गए हैं. कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया है कि ऐसी गलियों में इस तरह की लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा किस इलाके का है, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है. कुछ लोगों ने सड़क सुरक्षा और स्पीड लिमिट को लेकर सख्त नियमों की मांग की है. वहीं कुछ यूजर्स ने घटना को देख कहा "ये सिर्फ एक्सीडेंट नहीं, ये लापरवाही से किया गया सीधा हमला है."

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे अचानक आ गई गाय, फिर जो हुआ हुआ...

गिरफ्तार करने की होने लगी मांग

वीडियो को Minal J नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ड्राइवर जरूर कोई बच्चा होगा. एक और यूजर ने लिखा...इसे निकालकर पब्लिक के हवाले कर दिया जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों के मां बाप और घरवालों को पुलिस के हवाले कर दिया जाए.

यह भी पढ़ें: भाई इसे इंग्लैंड भेजो...गांव के युवा गेंदबाज की बॉलिंग देखकर लोग हैरान, बोल्ड मारने का वीडियो वायरल